फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UBI SO Recruitment 2026: बैंक में 395 अधिकारी पदों पर भर्ती, कल से आवेदन शुरू, सैलरी 47 लाख रुपये तक

UBI SO Recruitment 2026: बैंक में 395 अधिकारी पदों पर भर्ती, 21 जुलाई से करें आवेदन, सैलरी 47 लाख रुपये तक

Mon, 20 Jul 2026 11:25 AM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 20 Jul 2026 11:25 AM IST
सार

Union Bank of India Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 395 अधिकारी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 21 जुलाई से शुरू होंगे और 10 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार सालाना लगभग 21 लाख से 47 लाख रुपये तक का सीटीसी मिलेगा।
 

विज्ञापन
UBI SO Recruitment 2026: बैंक में 395 अधिकारी पदों पर भर्ती, कल से आवेदन शुरू, सैलरी 47 लाख रुपये तक
UBI SO Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

Union Bank of India Recruitment 2026: बैंक में अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2026-27 के भर्ती अभियान के तहत कुल 395 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती सामान्य बैंकिंग (जनरल बैंकिंग) और विभिन्न विशेषज्ञ (स्पेशलिस्ट) पदों के लिए की जाएगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 21 जुलाई 2026 से बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 21 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती पांच अलग-अलग अधिकारी स्तरों के लिए की जाएगी। कुल 395 रिक्तियां भरी जाएंगी, रिक्ति विवरण इस प्रकार है:

 
पद स्केल रिक्तियां अनुमानित वार्षिक सीटीसी
मैनेजर एमएमजीएस-II 163 लगभग 21 लाख रुपये
सीनियर मैनेजर एमएमजीएस-III 153 लगभग 25 लाख रुपये
चीफ मैनेजर एसएमजीएस-IV 52 लगभग 30 लाख रुपये
असिस्टेंट जनरल मैनेजर एसएमजीएस-V 20 लगभग 38 लाख रुपये
डिप्टी जनरल मैनेजर टीईजीएस-VI 7 लगभग 47 लाख रुपये

 

इसके अलावा चयनित अधिकारियों को महंगाई भत्ता (डीए), विशेष भत्ता, आवास सुविधा या लीज किराया, मेडिकल सुविधा, अवकाश यात्रा सुविधा (एलएफसी) और बैंक के अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
 
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा नेपाल या भूटान के नागरिक, 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आए तिब्बती शरणार्थी तथा सरकार के नियमों के अनुसार कुछ अन्य भारतीय मूल के पात्र अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नियमित (फुल-टाइम) डिग्री होनी चाहिए।

  • जनरल बैंकिंग पद: किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ संबंधित बैंकिंग अनुभव आवश्यक है। अनुभव की अवधि पद के अनुसार लगभग 2 वर्ष से 12 वर्ष या उससे अधिक हो सकती है।
  • स्पेशलिस्ट पद: विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई हैं
  • आईटी पद: बीई, बीटेक, एमसीए या एमटेक (कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स)
  • चार्टर्ड अकाउंटेंट: आईसीएआई से सीए
  • लॉ ऑफिसर: एलएलबी
  • फॉरेक्स और रिस्क मैनेजमेंट: एमबीए (फाइनेंस), सीए या संबंधित विशेषज्ञता
     
आयु सीमा
अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (स्केल-6): अधिकतम 50 वर्ष
  • असिस्टेंट जनरल मैनेजर (स्केल-5): अधिकतम 45 वर्ष
  • चीफ मैनेजर (स्केल-4): अधिकतम 40 या 42 वर्ष (पद के अनुसार)
  • सीनियर मैनेजर (स्केल-3): सामान्यतः 25 से 35 या 38 वर्ष
  • मैनेजर (स्केल-2): सामान्यतः 22 से 30 या 35 वर्ष
आरक्षित वर्ग को आयु में छूट
  • एससी/एसटी: 5 वर्ष
  • ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर): 3 वर्ष
  • दिव्यांग (PwBD): 10 वर्ष
  • पूर्व सैनिक: 5 वर्ष
  • 1984 दंगा प्रभावित व्यक्ति: 5 वर्ष

चयन कैसे होगा?

भर्ती प्रक्रिया प्रत्येक स्केल में प्राप्त आवेदनों की संख्या के आधार पर तय की जाएगी।

स्केल-I, II और III

  • ऑनलाइन परीक्षा
  • समूह चर्चा (यदि लागू हो)
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार


स्केल-IV, V और VI

  • समूह चर्चा या अन्य मूल्यांकन
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार


व्यक्तिगत साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। इसमें सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 50 अंक, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 45 अंक लाना आवश्यक होगा।

मेडिकल फिटनेस और बायोमेट्रिक जांच

अंतिम नियुक्ति से पहले उम्मीदवारों को बैंक द्वारा अधिकृत डॉक्टर या मेडिकल सेंटर से चिकित्सकीय रूप से फिट घोषित होना अनिवार्य होगा। भर्ती प्रक्रिया के दौरान पहचान सत्यापन के लिए बैंक बायोमेट्रिक जांच, जैसे अंगूठे का निशान और आईरिस स्कैन, भी कर सकता है।
 

नियुक्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण शर्तें

चयनित उम्मीदवारों की परिवीक्षा अवधि (प्रोबेशन) दो वर्ष होगी। इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों को बैंक के साथ कम से कम तीन वर्ष तक सेवा देनी होगी। यदि वे निर्धारित अवधि से पहले नौकरी छोड़ते हैं तो सेवा बांड के तहत जुर्माना देना होगा।

  • जनरल बैंकिंग पदों के लिए बांड राशि: 2 लाख रुपये (कर अतिरिक्त)
  • स्पेशलिस्ट पदों के लिए बांड राशि: 2.5 लाख रुपये (कर अतिरिक्त)


चयनित अधिकारियों की नियुक्ति बैंक की आवश्यकता के अनुसार देश में किसी भी शाखा या कार्यालय में की जा सकती है।

आवेदन शुल्क

ऑनलाइन भुगतान से जुड़े बैंक शुल्क अभ्यर्थी को स्वयं वहन करने होंगे।

श्रेणी शुल्क
एससी, एसटी और दिव्यांग 177 रुपये
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी 1180 रुपये

Union Bank of India SO Recruitment 2026 Notice - PDF

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Recruitment सेक्शन में जाएं।
  • Union Bank Recruitment Project 2026-27 लिंक पर क्लिक करें।
  • Apply Online विकल्प चुनें।
  • नया पंजीकरण करें और आवश्यक विवरण भरें।
  • पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और अंग्रेजी में हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र की जांच करने के बाद शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed