पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Anganwadi Bharti 2026 Notification Out: 787 Anganwadi Worker and Helper Posts, Apply Till July 15

UP Anganwadi Vacancy: कानपुर और बिजनौर में 787 पदों पर वर्कर-असिस्टेंट की भर्ती; 5वीं पास के लिए भी मौका आवेदन

Fri, 26 Jun 2026 05:13 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 26 Jun 2026 05:13 PM IST
सार

UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती के तहत 787 आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है तथा आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
UP Anganwadi Bharti 2026 Notification Out: 787 Anganwadi Worker and Helper Posts, Apply Till July 15
UP Anganwadi Recruitment - फोटो : AI

विस्तार

UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के बिजनौर और कानपुर नगर जिले में आंगनवाड़ी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के कुल 787 पदों पर भर्ती की जाएगी। 12वीं पास महिला उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
आयोजन बिजनौर कानपुर नगर
अधिसूचना जारी होने की तिथि 24 जून 2026 24 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 24 जून 2026 24 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 (रात 12:00 बजे) 15 जुलाई 2026
आयु सीमा की गणना हेतु संदर्भ तिथि 01 जनवरी 2026 01 जनवरी 2026

5वीं पास कर सकते हैं आवेदन

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इस पद के लिए उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 5 उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इस पद के लिए स्नातक तक की योग्यता रखने वाली अभ्यर्थी भी पात्र होंगी।

दोनों पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थियों की जन्मतिथि हाई स्कूल प्रमाण पत्र में दर्ज विवरण के अनुसार मान्य होगी। आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन
देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर में कितने पदों पर होगी भर्ती?

परियोजना का नाम ग्रामीण / शहरी आंगनवाड़ी कार्यकत्री पद आंगनवाड़ी सहायिका पद
शहर बिजनौर शहरी 5 28
मऊपुर देवमल ग्रामीण 16 15
हल्दौर ग्रामीण 9 21
खारी झालू ग्रामीण 21 20
जलीलपुर ग्रामीण 34 23
नूरपुर ग्रामीण 31 13
अफजलगढ़ ग्रामीण 18 22
स्योहारा ग्रामीण 19 12
धामपुर ग्रामीण 24 30
नहटौर ग्रामीण 15 12
किरतपुर ग्रामीण 10 13
नजीबाबाद ग्रामीण 39 31
कोतवाली ग्रामीण 27 20
कुल योग - 268 260
विज्ञापन

कानपुर नगर में कुल 259 वैकेंसी

परियोजना का नाम ग्रामीण / शहरी आंगनवाड़ी कार्यकत्री पद
भीतरगांव ग्रामीण 22
बिधनू ग्रामीण 19
बिल्हौर ग्रामीण 26
चौबेपुर ग्रामीण 15
घाटमपुर ग्रामीण 35
ककवन ग्रामीण 4
कल्याणपुर ग्रामीण 33
पतारा ग्रामीण 17
सरसौल ग्रामीण 17
शिवराजपुर ग्रामीण 20
शहर प्रथम शहरी 24
शहर द्वितीय शहरी 27
कुल योग - 259

UP Anganwadi Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक upanganwadibharti.in पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर "New Registration" या "Apply Online" विकल्प पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें।
  • OTP सत्यापन पूरा करें और लॉगिन आईडी/पासवर्ड बनाएं।
  • लॉगिन करने के बाद अपना जिला, परियोजना, ग्राम पंचायत/वार्ड चुनें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि अपलोड करें।
  • भरी गई सभी जानकारी को एक बार अच्छी तरह जांच लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed