सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI Admit Card 2026 Out; UPSRTC Clarifies No Free Bus Travel for Candidates Amid Viral Claims

UP Police SI Admit Card: यूपी पुलिस एसआई का प्रवेश पत्र जारी, क्या इससे कर सकेंगे रोडवेज में मुफ्त यात्रा?

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Police SI Admit Card: यूपी पुलिस एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी हो चुका है। परीक्षा 14 और 15 मार्च को होनी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर यह खबर फैल रही है कि परीक्षार्थी एडमिट कार्ड दिखा कर बस में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। 
 

UP Police SI Admit Card 2026 Out; UPSRTC Clarifies No Free Bus Travel for Candidates Amid Viral Claims
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। भर्ती बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की खबरें तेजी से फैल रही थीं। इन दावों पर यूपीएसआरटीसी ने स्पष्टीकरण जारी किया है।

Trending Videos

यूपीएसआरटीसी का स्पष्टीकरण

सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन दावों को खारिज करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के लिए बसों में निशुल्क यात्रा की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

परिवहन निगम ने कहा है कि मुख्यालय से इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। साथ ही सभी डिपो के बस चालकों और परिचालकों को भी सूचित कर दिया गया है, ताकि परीक्षा के दिनों में यात्रियों और स्टाफ के बीच किसी प्रकार की गलतफहमी या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों को बताया भ्रामक

परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकते हैं। परिवहन निगम ने इसे पूरी तरह भ्रामक बताया है और स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई सुविधा लागू नहीं की गई है। अधिकारियों ने कहा कि अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करना चाहिए और अफवाहों से बचना चाहिए।

गलत आधार नंबर भरने वाले अभ्यर्थियों के लिए निर्देश

भर्ती बोर्ड ने उन उम्मीदवारों के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए हैं, जिन्होंने आवेदन पत्र भरते समय आधार नंबर गलत दर्ज कर दिया था। ऐसे अभ्यर्थियों को पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित समय से लगभग ढाई घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

पहचान के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ कोई एक वैध मूल दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य होगा। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट शामिल हैं। यदि अभ्यर्थी इनमें से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र में कई वस्तुओं पर प्रतिबंध

परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल के अंदर कई प्रकार की वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

प्रतिबंधित वस्तुओं में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, स्केल, इरेज़र, डिजिटल पेन, चाबी, घड़ी और किसी भी प्रकार के आभूषण शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर केवल जरूरी दस्तावेज ही लेकर जाएं और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें।

भर्ती बोर्ड ने यह भी कहा है कि परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

UPPBPB UP SI Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर/आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और Submit पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड को चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed