सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPESSC Assistant Professor Re-Exam Date out at upessc.up.gov.in; Will be held on 18 and 19 Apr in two shifts

UPESSC Assistant Professor: सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, 18 और 19 अप्रैल को दो पालियों में होगी

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 07 Apr 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

UPESSC Assistant Professor Exam Date: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। सहायक आचार्य चयन पुनर्परीक्षा 18 और 19 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी। 
 

UPESSC Assistant Professor Re-Exam Date out at upessc.up.gov.in; Will be held on 18 and 19 Apr in two shifts
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)
विज्ञापन

विस्तार

UPESSC Assistant Professor 2025 Exam Date OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर पनर्परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। जारी नोटिस के मुताबिक सहायक आचार्य चयन पुनर्परीक्षा 18 और 19 अप्रैल, 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। विज्ञापन संख्या-51 के तहत अधिसूचित यह भर्ती परीक्षा प्रदेश के आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी सहित विभिन्न शहरों के 53 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

Trending Videos

दो पालियों में होगी परीक्षा

आयोग के अनुसार, परीक्षा दोनों दिनों में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी। अलग-अलग विषयों की परीक्षा अलग-अलग पालियों में निर्धारित की गई है।


Image
विज्ञापन
विज्ञापन

18 अप्रैल का शेड्यूल

18 अप्रैल को पहली पाली में एशियन कल्चर, म्यूजिक तबला, फिजिकल एजुकेशन, उर्दू, इंग्लिश, सोशियोलॉजी, केमिस्ट्री, एजुकेशन और जूलॉजी विषयों की परीक्षा होगी।

दूसरी पाली में बॉटनी, एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, हिंदी, लॉ, एनिमल हसबेंड्री, म्यूजिक वोकल, फिलॉसफी और एंथ्रोपोलॉजी के पेपर होंगे।

19 अप्रैल का शेड्यूल

19 अप्रैल की पहली पाली में हॉर्टिकल्चर, मिलिट्री साइंस, ड्राइंग, होम साइंस, संस्कृत, हिस्ट्री, मैथमैटिक्स और जियोग्राफी की परीक्षा आयोजित होगी।

दूसरी पाली में स्टैटिस्टिक्स, साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, एंशिएंट हिस्ट्री, कॉमर्स, म्यूजिक सितार/इंस्ट्रूमेंटल और फिजिक्स के पेपर होंगे।

एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देश

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शहर से संबंधित जानकारी 8 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध होगी। वहीं, अभ्यर्थी 15 अप्रैल 2026 से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed