सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPHESC Assistant Professor Result 2026 Released for 910 Posts, 3155 Candidates Qualify Written Exam

UPHESC Assistant Professor Result: यूपी सहायक आचार्य का रिजल्ट जारी, 910 पदों के लिए 3,155 उम्मीदवार सफल

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 10 Jun 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार

UPHESC Assistant Professor Result 2026: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 910 पदों के लिए आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। 39,192 अभ्यर्थियों में से 3,155 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं। सफल अभ्यर्थी अब साक्षात्कार दौर के लिए आगे बढ़ेंगे।
 

UPHESC Assistant Professor Result 2026 Released for 910 Posts, 3155 Candidates Qualify Written Exam
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

UPHESC Assistant Professor Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। 910 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा का रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना परिणाम upessc.up.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


आयोग ने विभिन्न विषयों के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची विषयवार पीडीएफ के रूप में जारी की है। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के माध्यम से परिणाम में अपना नाम और चयन स्थिति देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

39 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए थे शामिल

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए लिखित पुनर्परीक्षा 18 और 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 33 विषयों में कुल 910 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित हुई थी।

परीक्षा में कुल 39,192 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 3,155 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। आयोग ने लिखित परीक्षा का परिणाम 9 जून 2026 को जारी किया।

विषयवार जारी हुई चयनित अभ्यर्थियों की सूची

यूपीईएसएससी ने विषयवार परिणाम पीडीएफ जारी की है, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस बोर्ड सेक्शन के माध्यम से संबंधित विषय का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

रिजल्ट में क्या-क्या विवरण होगा?

जारी परिणाम पीडीएफ में निम्नलिखित जानकारियां उपलब्ध होंगी-

  • परीक्षा का नाम
  • अभ्यर्थी का रोल नंबर
  • श्रेणी
  • चयन स्थिति

आगे क्या होगा?

लिखित परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। आयोग द्वारा साक्षात्कार और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं से संबंधित सूचना अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

कैसे चेक करें यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं-

  • UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध Notice Board विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब Subject-wise Result लिंक का चयन करें।
  • संबंधित विषय की रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed