{"_id":"6a29146d1482247c680cc27b","slug":"video-yamuna-city-wall-of-five-storey-under-construction-building-collapses-due-to-strong-storm-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुना सिटी में हादसा: तेज आंधी से पांच मंजिला निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरी, दो मंजिला मकान ढहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना सिटी में हादसा: तेज आंधी से पांच मंजिला निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरी, दो मंजिला मकान ढहा
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:08 PM IST
एनसीआर में मंगलवार देर रात आई तेज आंधी के कारण यमुना सिटी में बड़ा हादसा होने से बच गया। यमुना सिटी के रबूपुरा कस्बे में एक पांच मंजिला निर्माणाधीन मकान की दीवार पड़ोस के दो मंजिला मकान पर जा गिरी। दीवार गिरने के कारण दो मंजिला मकान पूरी तरह से धराशाही हो गया और मकान में सो रही दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गई। देर रात मकान गिरने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और इलाके के लोग रात में ही राहत कार्य में जुट गए।
रबूपुरा के गांव चांदपुर में जितेंद्र उर्फ जीतू के पांच मंजिला मकान में ऊपरी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार रात अचानक मौसम खराब होने के साथ तेज आंधी और तूफान आया। तेज आंधी के कारण निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल पर बनी नई दीवार असंतुलित होकर बगल में स्थित दो भाई शमशेर और शमशु के दो मंजिला मकान पर जा गिरी।
दीवार गिरने के बाद मकान का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और देखते ही देखते भवन पूरी तरह से धराशायी हो गया। हादसे के समय घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारण घर के अंदर सो रही परिवार की दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए नजदीक के निजी मकान में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के कारण परिवार को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका लगाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।