सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC APO Mains Exam 2026 Admit Card Released, Exams to Begin from June 28

UPPSC APO Mains Exam: यूपी एपीओ मेंस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 28 जून से होंगे एग्जाम; देखें शेड्यूल

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 20 Jun 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार

UPPSC APO Mains Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा 28 जून से आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
 

UPPSC APO Mains Exam 2026 Admit Card Released, Exams to Begin from June 28
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

UPPSC APO Mains Admit Card 2026: यूपीपीएससी ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) मुख्य परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ओटीआर नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा तिथि और पैटर्न

यूपीपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) मुख्य परीक्षा 28 जून से 30 जून 2026 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों को अलग-अलग विषयों के पेपर देने होंगे, जिनका आयोजन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, क्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर, साक्ष्य अधिनियम और अन्य अधिनियम सहित कुल 6 प्रश्न-पत्र होंगे। यह परीक्षा कुल 500 अंकों की होगी और अभ्यर्थियों का अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
 
परीक्षा तिथि दिन पूर्वान्ह सत्र (सुबह) अपरान्ह सत्र (दोपहर)
28 जून 2026 रविवार सामान्य हिन्दी (9:00 AM - 12:00 PM) सामान्य अंग्रेजी (2:30 PM - 4:00 PM)
29 जून 2026 सोमवार सामान्य ज्ञान (9:00 AM - 10:30 AM) क्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर (2:30 PM - 5:30 PM)
30 जून 2026 मंगलवार साक्ष्य अधिनियम (9:00 AM - 12:00 PM) अन्य अधिनियम (2:30 PM - 5:30 PM)

मुख्य परीक्षा के बाद क्या होगा?

सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) पदों पर अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) की मूल प्रति व फोटोकॉपी साथ ले जानी होगी। यह वर्णनात्मक (Descriptive) परीक्षा होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को साफ लिखावट और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए "Recruitment Dashboard" विकल्प पर क्लिक करें।
  • "DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ASSISTANT PROSECUTION OFFICER (MAINS) EXAM" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना OTR नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।
  • Submit/Login बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed