UPSC CISF LDCE 2026: यूपीएससी एलडीसीई के लिए आवेदन शुरू, आठ मार्च को परीक्षा; 20 पदों पर होगी भर्ती
UPSC LDCE 2026 Registration: सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट (एक्जीक्यूटिव) पदों पर भर्ती के लिए एलडीसीई परीक्षा 8 मार्च को आयोजित की जाएगी। आवेदन 23 दिसंबर तक ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे और हार्ड कॉपी 9 जनवरी तक जमा करनी होगी। लिखित परीक्षा के बाद पीईटी और मेडिकल टेस्ट होंगे।
विस्तार
UPSC LDCE 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 8 मार्च 2026 को नई दिल्ली में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के असिस्टेंट कमांडेंट (एक्जीक्यूटिव) पदों पर भर्ती के लिए लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (LDCE) का आयोजन करेगा। इस संबंध में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर शुरू कर दी गई है।
कुल 20 पदों पर होगा चयन
इस भर्ती के जरिए कुल 20 पद भरे जाएंगे, जिनमें 16 पद सामान्य वर्ग, 3 एससी और 1 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। यह परीक्षा केवल CISF में कार्यरत पात्र विभागीय अभ्यर्थियों के लिए है, जैसा कि गृह मंत्रालय के नियमों में उल्लेखित है।
23 दिसंबर शाम 6 बजे तक करना होगा आवेदन
आवेदन फॉर्म 3 दिसंबर से उपलब्ध है और 23 दिसंबर शाम 6 बजे तक जमा किया जा सकता है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को आवेदन के सभी कॉलम सही तरीके से भरने होंगे, क्योंकि बाद में सुधार का अवसर नहीं मिलेगा।
ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद उम्मीदवारों को उसके प्रिंटआउट को निर्धारित अधिकारी से सत्यापित कराकर उचित माध्यम से CISF मुख्यालय भेजना होगा। इसे 9 जनवरी तक निम्न पते पर जमा करना अनिवार्य है:
Director General, CISF, 13, CGO Complex, Lodhi Road, New Delhi – 110003
लिखित परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को CISF द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मेडिकल मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
UPSC LDCE 2026 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
| पेपर | विषय | प्रश्न संख्या | अंक |
|---|---|---|---|
| पेपर 1 | जनरल एबिलिटी और इंटेलिजेंस | 75 | 150 |
| प्रोफेशनल स्किल | 75 | 150 | |
| पेपर 2 | निबंध, प्रेसी राइटिंग एवं कॉम्प्रिहेंशन | — | 100 |
- निबंध अंग्रेजी या हिंदी में लिखने की अनुमति
- प्रेसी और कॉम्प्रिहेंशन केवल अंग्रेजी में ही
शारीरिक मानक (Physical Standards)
| मानदंड | पुरुष | महिला |
|---|---|---|
| ऊंचाई (Gen/SC) | 165 cm | 157 cm |
| ऊंचाई (ST) | 162.5 cm | 154 cm |
| छाती (पुरुष) | 81 सेमी (5 सेमी फुलाव) | - |
| वजन | ऊंचाई के अनुरूप | ऊंचाई के अनुरूप |
| मेडिकल स्टैंडर्ड | SHAPE-1 | SHAPE-1 |