JMI Vacancy 2025: जामिया में निकली नॉन-टीचिंग भर्ती, 12वीं से मास्टर्स तक सभी कर सकते हैं आवेदन; जानें वैकेंसी
JMI Vacancy 2025: जामिया मिलिया इस्लामिया निजी सचिव, निजी सहायक, आशुलिपिक, इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार तय शैक्षणिक योग्यता के आधार आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
JMI Recruitment 2025: जामिया मिलिया इस्लामिया नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। यूनिवर्सिटी इस भर्ती के माध्यम से 60 से अधिक रिक्तियों को भरेगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और साक्षात्कार शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 दिसंबर 2025 तक भर्ती एवं पदोन्नति अनुभाग, रजिस्ट्रार कार्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली में आवेदन पत्र जमा करके ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए निर्धारित पात्रता
प्रत्येक पद के लिए योग्यता अलग होती है। लेवल-1 पदों के लिए न्यूनतम 10+2, जबकि उच्च स्तरीय पदों के लिए मास्टर डिग्री या इंजीनियरिंग डिग्री और संबंधित अनुभव आवश्यक होता है। पदवार विस्तृत योग्यता जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ देख सकते हैं।
अधिकांश पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक और अन्य विशेष श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी और विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। विश्वविद्यालय में 3 वर्ष से अधिक नियमित सेवा वाले कर्मचारियों के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं होती।
आवेदन शुल्क
| समूह और स्तर | वर्ग | आवेदन शुल्क |
|---|---|---|
| समूह A (स्तर 10 और ऊपर) | यूआर/ओबीसी | 1000 रुपये |
| एससी/एसटी | 500 रुपये | |
| दिव्यांगजन | शून्य | |
| समूह B और C (स्तर 7 और नीचे) | यूआर/ओबीसी | 700 रुपये |
| एससी/एसटी | 350 रुपये | |
| दिव्यांगजन | शून्य |
चयन प्रक्रिया
जामिया मिलिया इस्लामिया भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया पदवार लागू होगी और इसमें उम्मीदवारों का मूल्यांकन लिखित परीक्षा, कौशल/ट्रेड टेस्ट (जैसे स्टेनोग्राफर, निजी सहायक आदि पदों के लिए) और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ऑफलाइन जमा करने होंगे आवेदन
जामिया मिलिया इस्लामिया भर्ती 2025 के लिए ऑफलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में भरा हुआ आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेज और शुल्क रसीद के साथ 26 दिसंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक नीचे दिए पते पर पहुंचाना होगा:
भर्ती एवं पदोन्नति अनुभाग,
दूसरी मंजिल, रजिस्ट्रार कार्यालय,
जामिया मिलिया इस्लामिया,
मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्ग,
जामिया नगर, नई दिल्ली-110025
देखें आधिकारिक नोटिस