सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE 2026: Service-wise Breakup Released for 933 Vacancies

UPSC CSE 2026: यूपीएससी ने जारी किया सीएसई का वैकेंसी ब्रेकअप, जानें आईएएस-आईपीएस और आईएफएस की कितनी सीटें

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 05 Mar 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSC CSE 2026: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए कुल 933 पदों का सेवा-वार ब्योरा जारी कर दिया है। इस भर्ती में IAS, IPS और IFS सहित विभिन्न सेवाओं के पद शामिल हैं। आइए जानते हैं कि हर सर्विस में कितने पद हैं।

UPSC CSE 2026: Service-wise Breakup Released for 933 Vacancies
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC
विज्ञापन

विस्तार

UPSC CSE Vacancy 2026: केंद्रीय लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए सेवा-वार वैकेंसी का विस्तृत ब्योरा जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें IAS, IPS, IFS सहित विभिन्न प्रतिष्ठित केंद्रीय सेवाओं के पद शामिल हैं। आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

Trending Videos

कैसे होगा चयन?

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है। सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होना होता है, जिसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। मेन्स परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) तक पहुंचते हैं। अंतिम मेरिट लिस्ट मेन परीक्षा (1750 अंक) और इंटरव्यू (275 अंक) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आईएएस, आईपीएस के कितने पद?

सेवा का नाम कुल पद यूआर एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस पीडब्ल्यूबीडी
आईएएस 180 72 27 14 49 18 7
आईपीएस 150 62 19 17 37 15 0
आईएफएस 40 16 6 3 11 4 2

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

सेवा का नाम कुल पद यूआर एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस पीडब्ल्यूबीडी
आईए और एएस 20 9 3 1 5 2 2
आईसीएएस 15 7 2 2 4 0 0
आईसीएलएस 20 9 2 0 8 1 1
आईडीएएस 24 10 4 2 6 2 1
आईडीईएस 10 5 1 0 3 1 1
आईआईएस 15 9 2 0 2 2 2
आईपीओ 7 4 0 1 2 0 0
आईपी और टीएएफएस 18 8 1 0 8 1 1

  

इतने पदों पर होगी भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग के अनुसार कुल 933 पदों में कैटेगरी-वाइज वितरण इस प्रकार है: 397 पद अनारक्षित (UR), 243 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 133 पद अनुसूचित जाति (SC), 72 पद अनुसूचित जनजाति (ST) और 88 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए कुल 33 पद आरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed