{"_id":"69a6ef0d83787c31f2029bbf","slug":"gsssb-physiotherapist-recruitment-2025-apply-before-last-date-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GSSSB Jobs 2025: गुजरात में फिजियोथेरेपिस्ट पदों के लिए बंद होन वाली है आवेदन विंडो, इस तारीख तक भर दें फॉर्म","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
GSSSB Jobs 2025: गुजरात में फिजियोथेरेपिस्ट पदों के लिए बंद होन वाली है आवेदन विंडो, इस तारीख तक भर दें फॉर्म
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Wed, 04 Mar 2026 07:00 AM IST
विज्ञापन
सार
GSSSB Physiotherapist Vacancy 2026: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपना ऑनलाइन फॉर्म भर दें।
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
विज्ञापन
विस्तार
GSSSB Physiotherapist Recruitment 2026: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने गुजरात में 212 फिजियोथेरेपिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Trending Videos
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5-3-2026 निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपना आवेदन अवश्य कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिक्तियों का विवरण
| विभाग/बोर्ड | कुल पोस्ट |
|---|---|
| नर्मदा, जल संसाधन, जल आपूर्ति और कल्पसर विभाग | 824 |
| गुजरात जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड | 150 |
| कुल रिक्तियां | 974 |
कौन कर सकता है आवेदन?
- शैक्षणिक योग्यता: भारत में केंद्रीय या राज्य अधिनियम द्वारा स्थापित/निगमित किसी विश्वविद्यालय से फिजियोथेरेपी में स्नातक डिग्री, या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 की धारा 3 के तहत मान्यता प्राप्त/माने हुए विश्वविद्यालय से डिग्री।
- कंप्यूटर ज्ञान: गुजरात सिविल सेवा वर्गीकरण एवं भर्ती (सामान्य) नियम, 1967 के अनुसार कंप्यूटर अनुप्रयोग का बुनियादी ज्ञान आवश्यक।
- भाषा ज्ञान: गुजराती या हिंदी या दोनों भाषाओं का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।
- पंजीकरण (वर्तमान): यदि आवेदन के समय उम्मीदवार पहले से पंजीकृत नहीं है, तो उसे इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट के साथ पंजीकरण कराना आवश्यक होगा।
- भविष्य में पंजीकरण: गुजरात राज्य फिजियोथेरेपिस्ट परिषद अधिनियम, 2011 के तहत परिषद के गठन के बाद उम्मीदवार को गुजरात राज्य फिजियोथेरेपिस्ट परिषद में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
- आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है, तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए प्रारंभिक परीक्षा शुल्क 500 रुपये है, जबकि आरक्षित श्रेणियों (सभी महिला उम्मीदवार, एसईबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी, पूर्व सैनिक) के लिए शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Apply Online / New Registration लिंक पर क्लिक करें।
- यदि नया उपयोगकर्ता हैं तो रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
- अपनी लॉगिन जानकारी से फॉर्म खोलें और सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर आदि) अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें।
कमेंट
कमेंट X