सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Crishna Died At Age Of 81 Anupam Kher And Lillete Dubey Tribute To Actor

‘देवदास’ फेम एक्टर विजय कृष्णा का 81 साल की उम्र में निधन, अनुपम खेर और लिलेट दुबे ने दी श्रद्धांजलि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 04 Mar 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Vijay Crishna Passes Away: फिल्म ‘देवदास’ में शाहरुख खान के किरदार के पिता का रोल निभाने वाले अभिनेता विजय कृष्णा का निधन हो गया है। लिलेट दुबे और अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए इस उम्दा कलाकार को श्रद्धांजलि दी है। 

Vijay Crishna Died At Age Of 81 Anupam Kher And Lillete Dubey Tribute To Actor
दिवंगत अभिनेता विजय कृष्णा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता विजय कृष्णा का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वह फिल्म ‘देवदास’ के अलावा कई हिंदी फिल्मों में नजर आए थे। विजय के निधन का कारण अभी सामने नहीं आया है। लेकिन उनके साथ अभिनय कर चुकी एक्ट्रेस लिलेट दुबे ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को निधन की जानकारी साझा की थी। लिलेट की पोस्ट पर अनुपम खेर ने भी रिएक्शन दिया और विजय कृष्णा को श्रद्धाजंलि दी है। 

Trending Videos


लिलेट दुबे ने साझा की भावुक पोस्ट
अभिनेत्री लिलेट दुबे ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मेरा मन दुखी है। हमारे प्यारे विजय कृष्णा, जो हमारे थिएटर परिवार और ‘डांस लाइक ए मैन’ का 25 साल से ज्यादा वक्त तक हिस्सा थे। अब हमारे बीच नहीं रहे। विजय एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। वह शानदार एक्टर, हैंडसम व्यक्ति थे, उनका ह्यूमर कमाल का था। हम सभी उन्हें बहुत प्यार करते थे। उनकी बहुत सारी यादें मन में मौजूद हैं। प्यारे विजय, तुम्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

वह आगे लिखती हैं, ‘विजय की पत्नी स्मिता, बेटियों नायरिका और फ्रेयान और पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।’  

अनुपम खेर ने भी दी श्रद्धांजलि
लिलेट दुबे की पोस्ट पर ही अनुपम खेर ने रिएक्शन दिया, अभिनेता विजय कृष्णा को श्रद्धांजलि दी है। वह लिखते हैं, ‘यह बहुत दुख की खबर है। ओम शांति।’ अनुपम खेर के अलावा राजपाल यादव और सबा पटौदी ने भी अभिनेता विजय को याद किया, उनको श्रद्धांजलि दी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lillete Dubey (@lilletedubeyofficial)


फिल्मों के अलावा थिएटर में रहे सक्रिय विजय कृष्णा
विजय कृष्णा फिल्मों के अलावा थिएटर में लगभग 25 साल तक सक्रिय रहे। वह थिएटर की दुनिया का जाना-माना नाम थे। एक्टिंग के अलावा वह पर्यावरण संरक्षण के लिए भी भी काम करते थे। इसके अलावा गोदरेज फैमिली के बिजनेस के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed