फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditya Dhar Ranveer Singh Arjun Rampal Madhavan Sara film Dhurandhar 2 Trailer to Release tomorrow 7th March

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

Fri, 06 Mar 2026 11:59 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 06 Mar 2026 11:59 AM IST
सार

Dhurandhar Trailer: फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज डेट अब नजदीक है। कुछ दिनों के इंतजार के बाद दर्शक सिनेमाघरों में यह फिल्म देख पाएंगे। इससे पहले मेकर्स फिल्म का ट्रेलर रिलीज करके दर्शकों को तोहफा देने वाले हैं।

विज्ञापन
Aditya Dhar Ranveer Singh Arjun Rampal Madhavan Sara film Dhurandhar 2 Trailer to Release tomorrow 7th March
धुरंधर 2 - फोटो : X

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'टॉक्सिक' की भिड़ंत होने वाली थी। मगर, अब ऐसा नहीं होगा। यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। अब मेकर्स 'धुरंधर 2' का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है, जो अब पूरा होने जा रहा है। जानिए कब दस्तक देगा ट्रेलर?

विज्ञापन


कब रिलीज होगा ट्रेलर?
बीते वर्ष रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट यानी 'धुरंधर 2' चंद दिनों के बाद रिलीज को तैयार है। वहीं, बात करें इसके ट्रेलर की तो तो मेकर्स कल शनिवार को ट्रेलर रिलीज कर रहे हैं। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है। इसमें लिखा है कि 'धुरंधर 2' का ट्रेलर 07 मार्च 2026 को सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)


कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'?
आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। फिल्म पैन इंडिया स्तर पर दस्तक देगी। इसी की तर्ज पर मेकर्स ट्रेलर भी हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ कई अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज करेंगे। ट्रेलर रिलीज के एलान के साथ ही दर्शकों की खुशी देखने लायक है। 

Charak Review: अंधविश्वास की परत खोलती है 'चरक', चौंका देगी कहानी; अलग लेकिन जरूरी मुद्दे को उठाया

फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' 05 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म महीनेभर से ज्यादा समय तक टिकी रही थी। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 838.5 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 1305.35 करोड़ रुपये रही। फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों को खूब पसंद आया। देखना दिलचस्प होगा कि सीक्वल को कैसी प्रतिक्रिया मिलती है?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed