सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Ministry of Ayush Releases Official Notification for Member (ISM) Vacancies in NCISM, Apply Before 30 March

NCISM Vacancy: आयुष मंत्रालय में नौकरी का शानदार मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन; वेतन 1,44,200-218,200 तक

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 03 Mar 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार

NCISM Recruitment 2026: आयुष मंत्रालय के तहत नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए  बेहतरीन अवसर है। एनसीआईएसएम में सदस्य के पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए योग्य और अनुभवी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 1,44,200-218,200 तक वेतन दिया जाएगा।

Ministry of Ayush Releases Official Notification for Member (ISM) Vacancies in NCISM, Apply Before 30 March
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

NCISM Vacancy 2026: सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) में मेंबर (आईएसएम) के 6 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च तय की गई है।
Trending Videos


एनसीआईएसएस ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें 3 सदस्य (चिकित्सा मूल्यांकन एवं रेटिंग बोर्ड) और 3 सदस्य (आचार संहिता एवं पंजीकरण बोर्ड) शामिल हैं। इन 6 पदों में 3 आयुर्वेद और 3 किसी भी आईएसएम प्रणाली से शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

  • मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से भारतीय चिकित्सा प्रणाली से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार का राज्य चिकित्सा परिषद / भारतीय चिकित्सा की केंद्रीय परिषद / NCISM के साथ पंजीकरण अनिवार्य है।
  • कम से कम 15 वर्ष का अनुभव चिकित्सा क्षेत्र में होना चाहिए।
  • इनमें से कम से कम 7 वर्ष का अनुभव भारतीय चिकित्सा प्रणाली में स्वास्थ्य, शिक्षा के विकास और वृद्धि के क्षेत्र में विभाग प्रमुख/संगठन प्रमुख के रूप में होना चाहिए।
  • अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 64 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 30 मार्च के आधार पर की जाएगी। 

इस पते पर भेजना होगा फॉर्म

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयुष मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेजों को उसके साथ संलग्न करें।

अंत में, भरा हुआ आवेदन फॉर्म आयुष मंत्रालय के सचिव, आयुष भवन, बी-ब्लॉक, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली - 110023 के पते पर डाक द्वारा भेज दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed