सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   NTPC Recruitment 2026: Apply Online for 8 Green Chemicals Senior Manager & Engineer Posts by March 16

NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी लिमिटेड में बीटेक वालों के लिए मैनेजर और इंजीनियर की भर्ती, 2.40 लाख तक वेतन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 03 Mar 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार

NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी लिमिटेड ने ग्रीन केमिकल्स क्षेत्र में सीनियर मैनेजर और इंजीनियर के 8 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च से 16 मार्च 2026 तक ऑनलाइन चलेगी। चयन स्क्रीनिंग, परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
 

NTPC Recruitment 2026: Apply Online for 8 Green Chemicals Senior Manager & Engineer Posts by March 16
एनटीपीसी लिमिटेड - फोटो : X(@ntpclimited)
विज्ञापन

विस्तार

NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी लिमिटेड ने ग्रीन केमिकल्स क्षेत्र में अनुभवी पेशेवरों के लिए नियमित आधार पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। विज्ञापन संख्या 02/26 के तहत सीनियर मैनेजर (Green Chemicals) और इंजीनियर (Green Chemicals) के कुल 8 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और 16 मार्च 2026 तक चलेगी। 

Trending Videos


यह भर्ती ग्रीन केमिकल्स और बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 02 मार्च 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 16 मार्च 2026
  • लिखित परीक्षा / इंटरव्यू: बाद में सूचित किया जाएगा

पदों का विवरण और वेतनमान

पद का नाम कुल पद (श्रेणीवार) ग्रेड वेतनमान (IDA)
सीनियर मैनेजर (Green Chemicals) 04 (UR-03, OBC-01) E6 ₹90,000 – ₹2,40,000
इंजीनियर (Green Chemicals) 04 (OBC-04) E2 ₹50,000 – ₹1,60,000

पात्रता मानदंड


सीनियर मैनेजर (E6 ग्रेड)

  • योग्यता: केमिकल इंजीनियरिंग में फुल-टाइम बीई/बीटेक, न्यूनतम 60% अंकों के साथ।
  • अनुभव: न्यूनतम 15 वर्ष का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव, जिसमें मेथनॉल, यूरिया, अमोनिया, एथेनॉल, एसएएफ, पेट्रो-केमिकल या केमिकल प्रोसेस प्लांट्स की कमीशनिंग और ऑपरेशन का अनुभव शामिल हो।
  • आयु सीमा: अधिकतम 47 वर्ष (अंतिम तिथि के अनुसार)।


इंजीनियर (E2 ग्रेड)

  • योग्यता: केमिकल इंजीनियरिंग में फुल-टाइम बीई/बीटेक, न्यूनतम 60% अंकों के साथ।
  • अनुभव: न्यूनतम 4 वर्ष का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव, संबंधित केमिकल या रिफाइनरी/पेट्रोकेमिकल प्लांट्स में। डीसीएस/कंट्रोल डेस्क ऑपरेशन का अनुभव वांछनीय।
  • आयु सीमा: अधिकतम 32 वर्ष (अंतिम तिथि के अनुसार)।

चयन प्रक्रिया

  • योग्यता और अनुभव के आधार पर आवेदन की स्क्रीनिंग
  • लिखित/कंप्यूटर आधारित परीक्षा (यदि लागू हो)
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार

आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 300 रुपये
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवारों को careers.ntpc.co.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
  • वैध ईमेल और मोबाइल नंबर से पंजीकरण के बाद आवेदन फॉर्म भरें। 
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • यदि शुल्क लागू हो तो ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। 
  • भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed