सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   National Education Society for Tribal Students Releases EMRS ESSE Tier-II Exam City Slip

EMRS ESSE Exam City Slip: ईएमआरएस ईएसएसई टियर-॥ परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें कहां होगा आपका एग्जाम

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 03 Mar 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार

EMRS ESSE Exam City Slip OUT: ईएमआरएस ईएसएसई टियर-II परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपनी परीक्षा शहर की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की तैयारी करने में सुविधा मिलेगी।

National Education Society for Tribal Students Releases EMRS ESSE Tier-II Exam City Slip
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

EMRS ESSE Exam City Slip: जनजातीय छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति (NESTS) ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए EMRS स्टाफ सिलेक्शन एग्जाम (ESSE) 2025 के तहत अधिसूचना जारी की है। यह नोटिस 31 जनवरी 2026 को टियर-I परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जारी किया गया है।

Trending Videos


इसके साथ ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी शुरू हो गई है और योग्य उम्मीदवारों को आगे की कार्यवाही के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू हुई और 28 अक्तूबर तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदों का विवरण इस प्रकार है:

पद का नाम कुल पद
प्रधानाचार्य 225
प्रशिक्षु शिक्षक 1460
प्रशिक्षु शिक्षक 3962
महिला स्टाफ नर्स 550
छात्रावास वार्डन 635
लेखाकार 61
जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) 228
प्रयोगशाला परिचारक 146

परीक्षा तिथि

पद का नाम तिथि समय
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) 22 मार्च 2026 पूर्वाह्न
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) 22 मार्च 2026 अपराह्न
महिला स्टाफ नर्स 23 मार्च 2026 पूर्वाह्न
प्राचार्य (Principal) 23 मार्च 2026 अपराह्न
लेखाकार (Accountant) 23 मार्च 2026 अपराह्न
हॉस्टल वार्डन 24 मार्च 2026 पूर्वाह्न
जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) 24 मार्च 2026 अपराह्न
प्रयोगशाला परिचायक (Lab Attendant) 25 मार्च 2026 पूर्वाह्न


सिटी स्लिप और लॉगिन जानकारी

जिन उम्मीदवारों का चयन दूसरे चरण के लिए हुआ है, वे अपनी परीक्षा का शहर (City Slip) दिए गए लिंक पर देख सकते हैं। लॉगिन करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (जो 2599 से शुरू होता है) और पासवर्ड का उपयोग करें। ध्यान रखें कि लॉगिन के लिए आवेदन संख्या का उपयोग नहीं करना है।

क्या होगा परीक्षा का माध्यम?

TGT क्षेत्रीय भाषा की परीक्षा संबंधित क्षेत्रीय भाषा में होगी। अन्य विषयों की परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी में होगी। उम्मीदवारों द्वारा पहले चुनी गई भाषा का इस परीक्षा से कोई संबंध नहीं है। परीक्षा का पूरा विवरण और एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed