सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Workers taken to a factory in Maharashtra for work were held hostage

Jhansi: महाराष्ट्र में काम कराने ले जाने के बाद सात श्रमिकों को बनाया बंधक, प्रशासन के हस्तक्षेप पर हुए मुक्त

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 05 Mar 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने इस मामले से श्रम विभाग को अवगत कराया था। विभाग के हस्तक्षेप के बाद बंधक सात श्रमिक घर लौट आए हैं।

Jhansi: Workers taken to a factory in Maharashtra for work were held hostage
महाराष्ट्र से लौटे श्रमिक - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार

बरुआसागर के वनगुवां के श्रमिकों को फैक्टरी में काम करवाने के लिए ले जाने के बाद मालिक ने महाराष्ट्र में बंधक बना लिया। श्रमिकों के परिजनों ने गरौठा विधायक को इसकी जानकारी दी। विधायक की शिकायत पर श्रम विभाग ने मामले में हस्तक्षेप किया। अब सात श्रमिक झांसी आ गए हैं। 
Trending Videos



वनगुवां के संतोष बरार ने बताया कि महाराष्ट्र के बीड का गन्ना फैक्टरी का मालिक उनके गांव आया और 40 श्रमिकों को फैक्टरी में गन्ने की फसल काटने के नाम पर ले गया। वहां पैसे न देकर धमकाने लगा। ऐसे में 33 श्रमिक तो गांव वापस आ गए लेकिन सात श्रमिकों को फैक्टरी मालिक ने बंधक बना लिया। फोन करके मामले की सूचना श्रमिकों ने परिजनों को दी। इस पर श्रमिकों के परिजन गरौठा विधायक जवाहर राजपूत के कार्यालय पहुंचे। विधायक ने उपश्रमायुक्त से बात की और श्रमिकों को मुक्त करवाने के लिए कहा। अब सातों श्रमिक रामरती वंशकार, अनीता, धर्मेंद्र, संजय, भगवानदास, सुरेश, रेखा गांव लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed