सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Special unreserved train: Will operate for Nizamuddin from today, will depart from Jhansi at 3:45 pm

Special unreserved train: आज से निजामुद्दीन के लिए होगी संचालित, झांसी से दोपहर पौने चार बजे होगी रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 04 Mar 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
सार

गाड़ी संख्या (01823) वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से चार से आठ मार्च तक प्रतिदिन संचालित होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या (01824) पांच से नौ मार्च तक प्रतिदिन निजामुद्दीन स्टेशन से संचालित होगी। दोनों ट्रेनें कुल पांच फेरे लेंगी।

Special unreserved train: Will operate for Nizamuddin from today, will depart from Jhansi at 3:45 pm
झांसी से निजामुद्दीन के लिए स्पेशल ट्रेन।
विज्ञापन

विस्तार

रेल प्रशासन ने होली पर्व पर संभावित यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से निजामुद्दीन के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन का संचालन शुरू किया है।
Trending Videos


गाड़ी संख्या (01823) वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से चार से आठ मार्च तक प्रतिदिन संचालित होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या (01824) पांच से नौ मार्च तक प्रतिदिन निजामुद्दीन स्टेशन से संचालित होगी। दोनों ट्रेनें कुल पांच फेरे लेंगी। रेलवे पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों गाड़ी में 18 साधारण कोच, दाे एसएलआर कोच सहित कुल 20 आईसीएफ कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी संख्या (01823) वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से समय दोपहर 3:45 बजे चलेगी। दतिया रेलवे स्टेशन पर 4:08 बजे ठहराव लेगी। डबरा रेलवे स्टेशन पर 4:28, ग्वालियर 5:20, मुरैना शाम 6:05 बजे, धौलपुर शाम 6:43, आगरा शाम 7:25 बजे और मथुरा में शाम 8:20 बजे ठहराव लेगी। ट्रेन अपने गंतव्य स्टेशन निजामुद्दीन देर शाम 11:25 पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या (01824) निजामुद्दीन स्टेशन से समय 4:10 बजे प्रस्थान कर मथुरा स्टेशन पर 7:10 बजे ठहराव लेकर, आगरा 8:40, धौलपुर 10:10, मुरैना 10:55, ग्वालियर 11:30, डबरा 12:28, दतिया 12:58 ठहर कर अपने गंतव्य स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर दोपहर 2:45 बजे पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed