सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Tight security on Holi, surveillance from control room, police to deal strictly with rioters

Jhansi: होली पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगहबानी, हुड़दंगियों से कड़ाई से निपटेगी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 04 Mar 2026 07:07 AM IST
विज्ञापन
सार

पीआरवी, क्यूआरटी और एंटी रोमियो स्क्वॉड को भी गश्त पर लगाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

Jhansi: Tight security on Holi, surveillance from control room, police to deal strictly with rioters
पुलिस। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रमुख चौराहों पर निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हुड़दंगियों से कड़ाई से निपटा जाएगा।
Trending Videos



एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए सभी थानों में पर्याप्त पुलिस बल का इंतजाम किया गया है। पुराने शहर समेत संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। पीआरवी, क्यूआरटी और एंटी रोमियो स्क्वॉड को भी गश्त पर लगाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। बाजारों और रंग खेलने वाले प्रमुख क्षेत्रों में पुलिस की विशेष मौजूदगी रहेगी। हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी के मुताबिक सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगाह है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed