सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   laat sahab julus carried out amid tight security in Shahjahanpur on holi

Holi 2026: शाहजहांपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला लाट साहब का जुलूस, रंगों के साथ हुई जूता-चप्पलों की बौछार

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 04 Mar 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार

होली पर शाहजहांपुर में एक बार फिर वर्षों पुरानी अनूठी परंपरा जीवंत हुई। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच लाट साहब का जुलूस निकाला गया। इस दौरान शहरवासियों ने रंगों के साथ जूते-चप्पलों की बौछार कर लाट साहब का स्वागत किया। 

laat sahab julus carried out amid tight security in Shahjahanpur on holi
कड़ी सुरक्षा में निकला लाट साहब का जुलूस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर में होली पर रंगों की फुहार और जूते-चप्पलों की बौछार के बीच लाट साहब का जुलूस निकाला गया। रास्ते में कई जगह पर लाट साहब का स्वागत जूते-चप्पलों से किया गया। रंगों की फुहार के साथ जूता-चप्पलों की जमकर बौछार हुई। सुरक्षा में लगे पुलिस और पीएसी के जवान भी रंगों से सराबोर नजर आए। लाट साहब के जुलूस के चलते मंडलायुक्त और बरेली रेंज के डीआईजी भी शाहजहांपुर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 
Trending Videos

 

बुधवार को सुबह नौ बजे लाट साहब को भैंसागाड़ी पर सवार कराकर रवाना किया गया। लाट साहब की भैंसागाड़ी को अर्धसैनिक बल ने अपने घेरे में ले रखा था। उनकी सवारी चौक कोतवाली में पहुंची। जहां उनका सलामी देकर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में लाट साहब ने झुकाया शीश 
इसके बाद लाट साहब का जुलूस चौक, किला, केरुगंज, छाया कुआ, अंटा चौराहा, खिरनीबाग, सदर बाजार होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पर पहुंचा। यहां पर मंदिर में लाट साहब ने शीश झुकाया। इसके बाद शहीद पार्क के सामने एसपी कॉलेज होते हुए सदर बाजार, घंटाघर, चौक कोतवाली के सामने बंगला सरोदी होते हुए जुलूस का समापन हुआ।
 

जूते-चप्पलों से किया गया स्वागत 
लाट साहब का रास्ते में कई जगह पर रंग-गुलाल और जूते-चप्पलों से स्वागत किया गया। हुलियारों का कई स्थानों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इसी तरह छोटे लाट साहब आरसी मिशन क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर निकाले गए। यह जुलूस भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।
 

हुरियारों ने जमकर किया डांस 
जलालनगर बजरिया से निकलने वाला लाट साहब के जुलूस में हुरियारों ने खूब नृत्य किया। पुवायां के बड़ा गांव में गधे पर बैठाकर लाट साहब  निकाले गए। इस दौरान बड़े लाट साहब के जुलूस की कंट्रोल रूम के जरिये डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व एसपी राजेश द्विवेदी ने निगरानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed