{"_id":"69a71d94977c02588200878e","slug":"laat-sahebs-procession-will-be-taken-out-today-amidst-splashes-of-colours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-167077-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रंगों की फुहारों के बीच आज निकलेगा लाट साहब का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रंगों की फुहारों के बीच आज निकलेगा लाट साहब का जुलूस
विज्ञापन
होली के जुलूस के रास्ते पर की गई बैरीकेडिंग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रंगों की फुहार और उल्लास के बीच बुधवार को छोटे और बड़े लाट साहब का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूसों के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस और प्रशासन ने जुलूस के रास्ते के धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढकवाकर बैरिकेडिंग कराई है। सीसी कैमराें की निगहबानी में अर्द्धसैनिक बल के घेरे में जुलूस निकाले जाएंगे। मंगलवार को बड़े लाट साहब के जुलूस का रिहर्सल भी किया गया।
होली के लिए लाट साहब की खातिरदारी पूरे दिन जारी रही। उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। बुधवार को सुबह नौ बजे बड़े लाट साहब का जुलूस प्रारंभ होगा। लाट साहब पैदल ही कूंचालाला से लाए जाएंगे। चौकसीनाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद सराफा बाजार में भैंसागाड़ी पर सवार कराया जाएगा।
गत वर्षों की तरह भैंसागाड़ी अर्द्धसैनिक बल के घेरे में रहेगी। इस बीच लाट साहब का स्वागत जूते-चप्पल और झाड़ू से किया जाएगा। रंग-गुलाल की फुहारों के बीच लाट साहब की सवारी चौक कोतवाली में पहुंचेगी। जहां परंपरागत तरीके से उन्हें सलामी के साथ नजराना दिया जाएगा।
आठ किलोमीटर लंबे जुलूस के रूट पर कई जगह पर लाट साहब का जूते-चप्पलों व हुरियारों का फूलों से स्वागत किया जाएगा। विवाद की स्थिति से बचने के लिए संवेदनशील मोहल्लों में गण्यमान्य लोगों की मदद भी ली गई है।
--
पुलिस ने किया पूर्वाभ्यास
होली से एक दिन पहले मंगलवार को पुलिस ने सुरक्षा कर्मियों के साथ पूर्वाभ्यास किया। भैंसागाड़ी के स्थान पर खुली जिप्सी को रस्सी के सहारे सुरक्षा घेरे में लेकर पूरे रूट पर घुमाया गया। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार व सीओ सिटी पंकज पंत मौजूद रहे। उनके साथ लाट साहब जुलूस के आयोजक भी थे।
--
पुलिस बल ने संभाले प्वाइंट, अर्द्धसैनिक बल और पीएसी की रहेगी निगरानी
लाट साहब के जुलूस के लिए काफी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। छोटे और बड़े लाट साहब के रास्ते में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। पुलिस कर्मियों ने मंगलवार से ही मोर्चा संभाल लिया। जुलूस में एक कंपनी आरएफ, एक कंपनी पीएसी, दो एडिशनल एसपी, दस सीओ, 40 इंस्पेक्टर, 220 उप निरीक्षक, 1020 सिपाही बाहर से आए हैं। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस बल भी लगाया गया है।
--
धार्मिक स्थलाें को ढका गया
बड़े लाट साहब के जुलूस के लिए चौक कोतवाली क्षेत्र में 112 व सदर थाना क्षेत्र में 71 धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढका गया है। धार्मिक स्थलों के आगे बैरिकेडिंग भी की गई है। इसके अलावा आरसी मिशन क्षेत्र में निकलने वाले छोटे लाट साहब के जुलूस में 58 धार्मिक स्थलों को ढका गया है। बाकी छोटे जुलूसों के लिए 30 धार्मिक स्थलों को चिह्नित किया गया है। इसके अलावा लिंक रास्तों पर भी बैरिकेडिंग की गई है। जहां पर निर्माण कार्य चल रहा है। वहां टिनशेड लगाकर कवर किया गया है।
--
ड्रोन से होगी निगरानी, जुलूस रूट पर 500 कैमरे लगाए गए
हुड़दंगियाें से निपटने के लिए जुलूस के मार्ग पर लगभग 500 सीसी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिये निगहबानी की जाएगी, इन्हें कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। इसके अलावा लोगों के मकानों में लगे कैमरे की फुटेज से भी हुड़दंग करने वालों से निपटा जाएगा। जुलूस के रास्ते पर 100 सोलर ऊर्जा से संचालित कैमरे भी लगाए गए हैं, जो बिजली जाने पर बंद नहीं होंगे। 20 हाई रिजॉल्यूशन कैमरे जुलूस के साथ रहेंगे, जो हर गतिविधि को कैद करेंगे। जुलूस की ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। जुलूस रूट पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
--
जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला जाएगा। कड़ी निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई अराजक तत्व गड़बड़ी करेगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोग संयम बरतें और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं करें और ऐसी पोस्ट शेयर करने से भी बचें।
-धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
--
लाट साहब के जुलूस के लिए पूरी तैयारी है। तीन हजार से अधिक सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं। होली रंगों का त्योहार है। इसे सौहार्द के साथ मनाएं। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। पुलिस बराबर निगरानी बनाए हैं। माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
- राजेश द्विवेदी, एसपी
Trending Videos