{"_id":"69a7163ee0974beafc06d7f1","slug":"jhansi-a-young-man-was-crushed-to-death-by-a-high-speed-harvester-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: तेज रफ्तार हार्वेस्टर से कुचलकर युवक की मौत, भागते हुए कई वाहनों को भी मारी टक्कर, ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: तेज रफ्तार हार्वेस्टर से कुचलकर युवक की मौत, भागते हुए कई वाहनों को भी मारी टक्कर, ग्रामीणों का हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
सार
हादसे के बाद चालक ने हार्वेस्टर नहीं रोका और करीब दस किलोमीटर तक भागता रहा। ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने रफ्तार और बढ़ा दी। इस दौरान सड़क किनारे खड़े कई वाहन उसकी चपेट में आ गए।
सड़क पर जाम लगाए ग्रामीणों को समझाती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
थाना टोड़ी फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम रेवन में मंगलवार शाम तेज रफ्तार हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोला गया।
ग्राम रेवन निवासी संजू अहिरवार (20) पुटीन का काम करता था। शाम करीब सात बजे वह गांव में एक मकान पर काम खत्म कर घर लौट रहा था। सड़क पार करते समय गुरसराय की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संजू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक हार्वेस्टर लेकर भाग निकला। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
Trending Videos

संजू अहिरवार की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
मौके पर थाना प्रभारी संजीव कटियार पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे चालक की गिरफ्तारी, मृतक परिवार को आर्थिक सहायता और आबादी क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एसडीएम मऊरानीपुर श्वेता साहू और पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह के पहुंचने व उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया है।
कई वाहनों को टक्कर मारते हुए भागा चालक
हादसे के बाद चालक ने हार्वेस्टर नहीं रोका और करीब दस किलोमीटर तक भागता रहा। ग्राम रूपाधमना में ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने रफ्तार और बढ़ा दी। इस दौरान सड़क किनारे खड़े कई वाहन उसकी चपेट में आ गए। योगेंद्र की ई-स्कूटी, राजू यादव व कपिल के ट्रैक्टर और मारकुआं जिला पंचायत सदस्य संजीव निरंजन की कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अन्य हताहत नहीं हुआ। बाद में चालक ग्राम भिटौरा में हार्वेस्टर छोड़कर फरार हो गया।
परिवार में मचा कोहराम
हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है। संजू दो भाइयों में छोटा था। वह अपने पीछे पत्नी प्रियंका और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। होली से पहले हुए इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे के बाद का वीडियो...
https://www.amarujala.com/video/uttar-pradesh/jhansi/video-a-young-man-was-crushed-to-death-by-a-speeding-harvester-angry-villagers-blocked-the-road-by-placing-the-body-on-the-road-2026-03-03