UPSC CSE 2026 Admit Card: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक एक्टिव
UPSC CSE Prelims Admit Card 2026: यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 24 मई को आयोजित होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC CSE 2026 Prelims Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) यानी यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन (CSE 2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को यूपीएससी के आधिकारिक पोर्टल upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
24 मई को होगी प्रीलिम्स परीक्षा
यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) समेत कई ग्रुप A और ग्रुप B सेवाओं में भर्ती की पहली चरण की परीक्षा होती है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। सुबह की शिफ्ट में जनरल स्टडीज पेपर-I आयोजित होगा, जबकि दोपहर की शिफ्ट में सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) पेपर-II होगा।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
एडमिट कार्ड पर जांच लें ये जानकारी
यूपीएससी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, फोटो, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश दिए गए होंगे।
इसके अलावा उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुओं, रिपोर्टिंग समय और एग्जाम डे गाइडलाइंस का भी विशेष ध्यान रखना होगा। अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो उसे तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
प्रीलिम्स परीक्षा केवल क्वालिफाइंग
यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है। इस परीक्षा में प्राप्त अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाते। आमतौर पर यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के लगभग एक महीने बाद परिणाम जारी करता है। प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा यानी मेन्स एग्जाम के लिए बुलाया जाता है।
ऐसे डाउनलोड करें यूपीएससी का एडमिट कार्ड
- सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद “UPSC Civil Services Preliminary Examination 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं। इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
![]()