UPSSSC JE Final Answer Key: यूपी जूनियर इंजीनियर मेंस की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें संभावित स्कोर
UPSSSC JE Final Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा 2024 की संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिना किसी लॉगिन के फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSSSC JE Final Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2024 के तहत आयोजित जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा की संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर संशोधित उत्तर कुंजी का पीडीएफ देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का लॉगिन आईडी या अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी। आयोग इसी संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार करेगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ही भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे।
कब हुई थी परीक्षा और कब जारी हुई थी प्रोविजनल आंसर की?
यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर (सिविल) 2024 की मुख्य लिखित परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। इसके अगले ही दिन 4 मई 2026 को आयोग ने मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी थी।
इसके बाद अभ्यर्थियों से उत्तर कुंजी पर आपत्तियां आमंत्रित की गईं। आपत्ति दर्ज कराने का लिंक 8 मई 2026 को सक्रिय किया गया था।
- मुख्य परीक्षा: 3 मई 2026
- प्रोविजनल आंसर की: 4 मई 2026
- आपत्ति दर्ज करने की शुरुआत: 8 मई 2026
संशोधित उत्तर कुंजी क्यों जारी की गई?
आयोग को प्राप्त सभी आपत्तियों की जांच और समीक्षा के बाद संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई है। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर अभ्यर्थी अपने संभावित अंक भी जोड़ सकते हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परिणाम भी इसी संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर घोषित किया जाएगा। हालांकि, UPSSSC JE 2024 रिजल्ट जारी करने की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि 4 मई 2026 को जारी प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद प्रश्नगत परीक्षा के मास्टर सेट की संशोधित उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
फाइनल आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके संशोधित उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'नोटिस बोर्ड' सेक्शन खोलें।
- 'अवर अभियंता (संशोधित उत्तर कुंजी)' लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर फाइनल आंसर की पीडीएफ खुल जाएगी।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और अपने संभावित अंकों का मिलान कर लें।