फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Lower PCS Mains 2026 Cut-Off Released; 1 Lakh Candidates Shortlisted for 2,587 Posts

UPSSSC Lower PCS: यूपी लोअर पीसीएस की कटऑफ कितनी गई? मुख्य परीक्षा के लिए 1,00,492 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

Thu, 16 Jul 2026 07:13 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 16 Jul 2026 07:13 PM IST
सार

UPSSSC Lower PCS Cut-Off 2026: यूपीएसएसएससी ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2026 के लिए 1,00,492 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। आयोग ने 2587 पदों के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ भी जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपना स्टेटस और कट-ऑफ upsssc.gov.in पर देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSSSC Lower PCS Mains 2026 Cut-Off Released; 1 Lakh Candidates Shortlisted for 2,587 Posts
UPSSSC Lower PCS Result 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

UPSSSC Lower PCS Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आज लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट स्टेटस जारी कर दिया है। सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए 1,00,492 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


 

यूपी लोअर पीसीएस मेंस के लिए कितने अभ्यर्थियों का हुआ चयन?

इस बार कुल 1,00,492 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों को PET में शून्य या उससे कम अंक मिले थे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए पात्र नहीं माना गया।

  • मुख्य परीक्षा के लिए 1,00,492 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है।
  • अभ्यर्थियों का चयन PET 2025 के स्कोर के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस श्रेणी की कटऑफ कितनी गई?

आयोग द्वारा जारी कट-ऑफ के अनुसार अनारक्षित (UR), अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए कट-ऑफ 67.94 अंक रही है। वहीं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए कट-ऑफ 56.26 अंक तय की गई है।


लंबवत आरक्षण कट-ऑफ:

श्रेणी कट-ऑफ अंक (नॉर्मलाइज्ड स्कोर)
अनारक्षित (UR) 67.94
अनुसूचित जाति (SC) 67.94
अनुसूचित जनजाति (ST) 56.26
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 67.94
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 67.94


क्षैतिज आरक्षण श्रेणियों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों के लिए कट-ऑफ 57.26, भूतपूर्व सैनिकों के लिए 48.09 और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए 40.91 अंक निर्धारित किए गए हैं। दिव्यांग अभ्यर्थियों की विभिन्न उपश्रेणियों के लिए कट-ऑफ अलग-अलग रखी गई है।

क्षैतिज आरक्षण कट-ऑफ:

श्रेणी कट-ऑफ अंक (नॉर्मलाइज्ड स्कोर)
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित 57.26
भूतपूर्व सैनिक 48.09
उत्कृष्ट खिलाड़ी 40.91
महिला मूल श्रेणी के अनुसार
दिव्यांगजन (PwD) 02.48 से 66.65 तक (उपश्रेणी के अनुसार)

 

दिव्यांगजन (PwD) श्रेणी की कट-ऑफ:

दिव्यांग श्रेणी कट-ऑफ अंक
डी (D) श्रेणी 02.48
ओएल (OL) श्रेणी 66.65
अन्य उपश्रेणियां आयोग की अधिसूचना के अनुसार


UPSSSC Lower PCS Mains Cutoff 2026 Notice - PDF
विज्ञापन

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करके परिणाम डाउनलोड कर लें। 
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य की जरूरत के लिए परिणाम की एक प्रति सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed