फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB ALP 2026: Over 8.40 Lakh Applications for 11127 Posts, Secunderabad Tops the List

RRB ALP 2026: 11127 वैकेंसी पर 8.40 लाख ने भरा फॉर्म, आरआरबी सिकंदराबाद रहा पहली पसंद, सबसे कम आवेदन कहां हुए?

Wed, 15 Jul 2026 06:10 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 15 Jul 2026 06:10 PM IST
सार

RRB ALP 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड की सहायक लोको पायलट भर्ती 2026 में 11,127 पदों के लिए 8,40,944 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। सबसे ज्यादा आवेदन आरआरबी सिकंदराबाद में आए हैं, जबकि सबसे कम फॉर्म आरआरबी मुजफ्फरपुर में जमा हुए हैं।
 

विज्ञापन
RRB ALP 2026: Over 8.40 Lakh Applications for 11127 Posts, Secunderabad Tops the List
RRB ALP 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

RRB ALP 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड की सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती 2026 को लेकर उम्मीदवारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। 11,127 पदों के लिए देशभर से कुल 8,40,944 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। आंकड़ों के मुताबिक, यह आवेदन संख्या 15 मई 2026 तक प्राप्त फॉर्म के आधार पर तैयार की गई है।

विज्ञापन

दक्षिण और मध्य भारत आरआरबी में बढ़ी रुचि

आंकड़ों से साफ है कि इस बार दक्षिण और मध्य भारत के रेलवे भर्ती बोर्ड उम्मीदवारों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। सबसे ज्यादा आवेदन आरआरबी सिकंदराबाद में दर्ज किए गए हैं, जबकि सबसे कम आवेदन आरआरबी मुजफ्फरपुर में प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा फॉर्म किस आरआरबी में भरे गए?

सबसे अधिक आवेदन पाने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड की बात करें तो आरआरबी सिकंदराबाद पहले स्थान पर है। यहां कुल 1,32,986 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसके बाद दूसरे स्थान पर आरआरबी मुंबई रहा, जहां 1,24,895 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा। तीसरे स्थान पर आरआरबी रांची है, जहां 1,16,625 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

सबसे ज्यादा आवेदन वाले शीर्ष पांच आरआरबी इस प्रकार हैं:

रेलवे भर्ती बोर्ड कुल आवेदन
सिकंदराबाद 1,32,986
मुंबई 1,24,895
रांची 1,16,625
गुवाहाटी 56,034
अजमेर 47,997

 

विज्ञापन

किस आरआरबी में सबसे कम फॉर्म भरे गए?

कुछ रेलवे भर्ती बोर्डों में आवेदन संख्या काफी कम रही। सबसे कम आवेदन आरआरबी मुजफ्फरपुर में आए, जहां केवल 2,120 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। इसके बाद पटना में 6,508 और तिरुवनंतपुरम में 7,512 आवेदन दर्ज किए गए।

सबसे कम आवेदन वाले बोर्डों की सूची इस प्रकार है:

रेलवे भर्ती बोर्ड कुल आवेदन
मुजफ्फरपुर 2,120
पटना 6,508
तिरुवनंतपुरम 7,512
मालदा 12,268
अहमदाबाद 14,135

सबसे अधिक किस श्रेणी के अभ्यर्थियों ने भरा फॉर्म?

श्रेणीवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक आवेदन अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वर्ग से प्राप्त हुए हैं।

  • ओबीसी श्रेणी से कुल 3,90,337 उम्मीदवारों ने आवेदन किया।
  • इसके बाद अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से 2,13,101 उम्मीदवारों ने आवेदन किया।
  • अनारक्षित (यूआर) वर्ग से 1,28,960 उम्मीदवारों ने आवेदन किया।
  • अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग से 84,006 आवेदन प्राप्त हुए।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से 23,540 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।


आरआरबी भुवनेश्वर में यूआर वर्ग के सबसे ज्यादा 12,508 आवेदन आए, जबकि ओबीसी वर्ग में सबसे अधिक 74,253 आवेदन सिकंदराबाद से प्राप्त हुए। एससी वर्ग में मुंबई 34,533 आवेदनों के साथ सबसे आगे रहा, जबकि एसटी वर्ग में भी सबसे अधिक 11,770 आवेदन रांची में दर्ज किए गए।

 
श्रेणी आवेदन संख्या
यूआर 1,28,960
एससी 2,13,101
एसटी 84,006
ओबीसी 3,90,337
ईडब्ल्यूएस 23,540

 

मुकाबला होगा कड़ा

गौरतलब है कि अंतिम आंकड़े जारी होने के बाद उपरोक्त आंकड़ों में बदलाव संभव है। 11,127 पदों पर होने वाली इस भर्ती में 8.40 लाख से अधिक आवेदन आने के बाद साफ है कि उम्मीदवारों के बीच मुकाबला काफी कड़ा रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed