UNICEF: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, यूनिसेफ और युवाह का मुफ्त ऑनलाइन स्किल कोर्स शुरू
Online Skill Course: अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या रोजगार की तलाश में हैं, तो यूनिसेफ और युवाह का ऑनलाइन स्किल कोर्स आपके लिए उपयोगी हो सकता है। इस कोर्स के जरिए युवा नई कौशल सीखकर अपनी रोजगार क्षमता बढ़ा सकते हैं और नौकरी पाने की संभावनाओं को बेहतर बना सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
YuWaah: आज के प्रतिस्पर्धी दौर में अच्छी नौकरी पाने के लिए केवल शैक्षणिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रभावी रिज्यूमे तैयार करना, ऑनलाइन जॉब सर्च की समझ रखना और इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता भी आवश्यक है। कंपनियां ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देती हैं, जिनमें ये सभी गुण मौजूद होते हैं।
इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यूनिसेफ और युवाह के सहयोग से स्किल इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 'हाउ टू गेट ए जॉब ऑनलाइन स्किल कोर्स शुरू किया गया है। जो युवा अपनी पहली नौकरी कर रहे हैं या रोजगार के बेहतर अवसर तलाश रहे हैं, उनके लिए यह कोर्स उपयोगी साबित हो सकता है।
रिज्यूमे लेखन की मिलेगी ट्रेनिंग
इस कोर्स में प्रतिभागियों को एक प्रभावशाली और प्रोफेशनल रिज्यूमे तैयार करने की संपूर्ण प्रक्रिया विस्तार से सिखाई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान यह समझाया जाएगा कि अपनी शैक्षिक योग्यता, तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल, कार्य अनुभव, परियोजनाओं, प्रमाणपत्रों तथा उपलब्धियों को किस प्रकार सुव्यवस्थित और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाए, ताकि रिज्यूमे नियोक्ताओं पर सकारात्मक एवं प्रभावशाली छाप छोड़ सके। साथ ही, विभिन्न प्रकार की नौकरियों के अनुसार रिज्यूमे को अनुकूलित करने, सामान्य त्रुटियों से बचने तथा आधुनिक भर्ती प्रक्रियाओं के अनुरूप रिज्यूमे तैयार करने के व्यावहारिक सुझाव भी दिए जाएंगे।
ऑनलाइन जॉब सर्च की होगी समझ
आज अधिकांश कंपनियां भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाती हैं। ऐसे में इस कोर्स के माध्यम से प्रतिभागियों को जॉब पोर्टल पर प्रोफाइल बनाना, ऑनलाइन आवेदन करना तथा रोजगार के अवसरों की प्रभावी ढंग से खोज करना सिखाया जाएगा। इससे युवा डिजिटल प्लेटफॉर्म का बेहतर उपयोग कर सकेंगे और आवेदन के दौरान होने वाली सामान्य गलतियों से भी बच सकेंगे।
इंटरव्यू में बढ़ेगा आत्मविश्वास
इस कोर्स में इंटरव्यू की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रतिभागियों को सामान्य इंटरव्यू प्रश्नों के प्रभावी उत्तर देने की रणनीति, आत्मविश्वास के साथ अपनी बात प्रस्तुत करने के तरीके तथा प्रभावी संवाद कौशल सिखाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, कोर्स में एमएस ऑफिस के बुनियादी उपयोग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इसमें एमएस वर्ड और एमएस एक्सेल के आवश्यक फीचर्स की जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण उनकी व्यावसायिक दक्षता और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने में सहायक होगा।
- इस कोर्स के लिए 14 वर्ष या उससे अधिक आयु के तथा कम-से-कम 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
- इसमें किसी प्रकार के पूर्व कार्य अनुभव की आवश्यकता नहीं है।
- कोर्स की अवधि लगभग तीन घंटे है और इसे अपनी सुविधा के अनुसार पूरा किया जा सकता है।
- प्रशिक्षण अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है तथा सफलतापूर्वक पूरा करने पर भागीदारी का प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
ऐसे करें नामांकन
इच्छुक अभ्यर्थी स्किल इंडिया डिजिटल के आधिकारिक पोर्टल tinyurl.com/mr4apw7t पर जाकर मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण कर इस निःशुल्क कोर्स में नामांकन कर सकते हैं।