NALCO Non-Executive Exam: नॉन-एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड
NALCO Non-Executive Exam: नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड ने नॉन-एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 268 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NALCO Non-Executive Admit Card: नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 268 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
27 जुलाई को आयोजित होगी परीक्षा
NALCO नॉन-एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी। इसमें उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है।
268 पदों पर होगी भर्ती
यह भर्ती अभियान ओडिशा के कोरापुट जिले के दमनजोड़ी स्थित खान एवं रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में कुल 268 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इनमें ऑपरेटर ग्रेड-III के 55 पद, माइनिंग मेट ग्रेड-III के 21 पद, जूनियर फोरमैन (माइनिंग) के 8 पद, जूनियर फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) के 3 पद और ऑपरेटर (HEMM) ग्रेड-III के 6 पद शामिल हैं। इसके अलावा शेष पद फिटर, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, लैब और अन्य SUPT (JOT) ट्रेडों में वितरित किए गए हैं।
कितना मिलेगा वेतन?
टेक्नीशियन, ऑपरेटर और माइनिंग मेट सहित टी-ग्रेड पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 29,500 रुपये से 70,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन मिलेगा। वहीं, एस-ग्रेड के जूनियर फोरमैन पदों के लिए वेतनमान 36,500 रुपये से 1,15,000 रुपये प्रति माह निर्धारित है। आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें पद के अनुसार अलग-अलग हैं। निर्धारित पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई योग्यता और आवश्यक कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार NALCO नॉन-एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले NALCO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "NALCO Non Executive Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।