फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026: Graduates Can Apply for 29 Posts

UKPSC Vacancy: उत्तराखंड में टैक्स और राजस्व निरीक्षक की भर्ती, स्नातक की डिग्री वाले करें आवेदन; जानें शुल्क

Thu, 16 Jul 2026 03:13 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 16 Jul 2026 03:13 PM IST
सार

UKPSC Recruitment 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने टैक्स एवं राजस्व निरीक्षक परीक्षा 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026: Graduates Can Apply for 29 Posts
UKPSC - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने शहरी विकास विभाग के अंतर्गत कर एवं राजस्व निरीक्षक के 29 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। इस भर्ती के तहत कुल 29 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

वर्ग कुल आवेदन शुल्क
अनारक्षित (UR) 166.36
उत्तराखंड ओबीसी 166.36
उत्तराखंड ईडब्ल्यूएस 166.36
उत्तराखंड एससी/एसटी 76.36
दिव्यांग (PwBD) 16.36
उत्तराखंड के अनाथ बच्चे कोई शुल्क नहीं

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना जरूरी है। इसके अलावा, यदि किसी उम्मीदवार ने प्रादेशिक सेना (Territorial Army) में कम से कम दो वर्ष की सेवा की है या उसके पास NCC का 'B' या 'C' प्रमाणपत्र है, तो समान परिस्थितियों में उसे भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

क्या है आयु के नियम?

उत्तराखंड के एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी। स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को भी 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। वहीं, उत्तराखंड के दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की आयु छूट मिलेगी। पूर्व सैनिकों को सरकार के लागू नियमों और आदेशों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट UKPSC Online Portal पर जाएं।
  • Apply Now पर क्लिक करके नया पंजीकरण (Registration) करें।
  • पंजीकरण के बाद लॉगिन कर व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से किया जा सकता है।
  • आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed