RRB: आरआरबी में निकली सेक्शन कंट्रोलर की भर्ती, स्नातक की डिग्री वाले करें आवेदन; जानें फॉर्म भरने की शर्तें
RRB Section Controller Vacancy: रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले पात्रता, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB Section Controller Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों में सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए स्नातक पास उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
| आयोजन | तारीख |
|---|---|
| सांकेतिक सूचना जारी होने की तिथि | 27.06.2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 15.07.2026 (00:00 बजे) |
| ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 14.08.2026 (23:59 बजे) |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 16.08.2026 (रविवार) |
| एप्लिकेशन संशोधन विंडो | 17.08.2026 से 26.08.2026 तक |
| लेखक (Scribe) विवरण जमा करने की विंडो | 27.08.2026 से 31.08.2026 तक |
क्या है आवेदन की शर्तें?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है। जो उम्मीदवार अभी अपनी डिग्री के अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं। आवेदन के समय निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी होना आवश्यक है।
आयु सीमा की बात करें तो सामान्य (UR) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 20 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी-एनसीएल वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना अधिसूचना में निर्धारित कट-ऑफ तिथि के अनुसार की जाएगी।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
| वर्ग | आवेदन शुल्क | धनवापसी |
|---|---|---|
| सभी उम्मीदवार (रियायती श्रेणियों को छोड़कर) | 500 | CBT में शामिल होने पर 400 वापस किए जाएंगे (बैंक शुल्क काटकर) |
| महिला, ट्रांसजेंडर, पूर्व सैनिक, SC, ST, अल्पसंख्यक समुदाय और दिव्यांग उम्मीदवार | 250 | CBT में शामिल होने पर पूरी राशि वापस की जाएगी (बैंक शुल्क काटकर) |
कितना मिलेगा वेतन?
सेक्शन कंट्रोलर का पद 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7वें CPC) के लेवल-6 के अंतर्गत आता है। चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये प्रति माह का प्रारंभिक मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
ऐसे करें आवेदन
- अपने क्षेत्र की RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर CEN 03/2026 - Section Controller Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
- यदि पहले से खाता नहीं है तो New Registration करके पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भरी गई जानकारी को ध्यान से जांचें और फॉर्म सबमिट कर दें।