UPSSSC PET Result: यूपी कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड समेत विभिन्न पदों के लिए अगला चरण क्या? जानें पूरी जानकारी
UPSSSC PET Result 2026 OUT: यूपीएसएसएससी ने पीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड समेत विभिन्न पद शामिल हैं। अब चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण की प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
विस्तार
UPSSSC PET Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कांस्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड पीईटी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। अब शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अगले चरण की प्रक्रिया में शामिल होना होगा, जिसमें आगे की जांच और चयन शामिल रहेगा।
इस भर्ती अभियान के तहत फॉरेस्ट गार्ड के 693 पद, वाइल्ड लाइफ गार्ड के 16 पद और एनफोर्समेंट कांस्टेबल के 477 पद भरे जाएंगे। एनफोर्समेंट कांस्टेबल के लिए 3165 उम्मीदवार और फॉरेस्ट गार्ड व वाइल्ड लाइफ गार्ड के लिए 2993 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
- प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती: आयोग द्वारा प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में लिखित परीक्षा के बाद 6060 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। इनमें से 3165 अभ्यर्थी सफल, 1468 असफल और 1427 अनुपस्थित रहे। सफल उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन के अगले चरण के लिए चुना गया है।
- वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक भर्ती: वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के कुल 709 पदों पर हुई भर्ती प्रक्रिया में 5111 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 2993 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए, जबकि 1079 असफल और 1039 अनुपस्थित रहे। अब सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
- सचिव श्रेणी-3 ग्रेड-2 भर्ती: सचिव श्रेणी-3 ग्रेड-2 के 134 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद सभी 134 पदों पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन कर लिया गया है और आयोग ने श्रेणीवार अंतिम सूची भी जारी कर दी है।
अगला चरण क्या?
अब अगला चरण भर्ती प्रक्रिया का फाइनल स्टेज होगा। इसमें प्रवर्तन कांस्टेबल के चयनित उम्मीदवारों के सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जैसे कि शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी कागजात।
वन रक्षक और वाइल्ड लाइफ गार्ड पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा, जिसमें उनकी शारीरिक और स्वास्थ्य स्थिति की जांच की जाएगी। वहीं सचिव श्रेणी-3 ग्रेड-2 भर्ती में चयन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, इसलिए अब इन उम्मीदवारों को जल्द ही नियुक्ति पत्र और जॉइनिंग से जुड़ी आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
