फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026: 132 Posts Announced, Check Eligibility and Dates

यूपीएसएसएससी भर्ती: यूपी में निकलीं सीनियर इंस्ट्रक्टर की नौकरियां, क्या है पदवार योग्यता? वेतन 1.12 लाख तक

Fri, 11 Sep 2026 12:20 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 11 Sep 2026 12:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सीनियर इंस्ट्रक्टर के 132 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। योग्य उम्मीदवार 14 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026: 132 Posts Announced, Check Eligibility and Dates
UPSSSC Recruitment 2026 - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 132 वरिष्ठ प्रशिक्षक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर से 5 अक्तूबर 2026 तक किए जा सकेंगे। योग्य उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


UPSSSC सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए उम्मीदवार का PET 2025 में शामिल होना और वैध स्कोर कार्ड होना जरूरी है। मुख्य परीक्षा के लिए हर पद और श्रेणी में उपलब्ध पदों की संख्या के 15 गुना उम्मीदवारों को PET-2025 के स्कोर के आधार पर चुना जाएगा। जिन उम्मीदवारों का PET-2025 स्कोर शून्य या उससे कम होगा, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

क्या है पदवार योग्यता?

विज्ञापन
विज्ञापन
पद/विषय योग्यता
कृषि अभियान कृषि इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और कम से कम 50% अंक
पौध संरक्षण कृषि में बीएससी और कम से कम 50% अंक
उद्यान विज्ञान कृषि में बीएससी और कम से कम 50% अंक
पशुपालन बीवीएससी या पशुपालन में एमवीएससी और कम से कम 50% अंक
शस्य विज्ञान कृषि में बीएससी और कम से कम 50% अंक
महिला कल्याण गृह विज्ञान, गृह अर्थशास्त्र, पोषण या आहार में बीएससी और कम से कम 50% अंक
सहकारिता अर्थशास्त्र में एमए, कृषि अर्थशास्त्र में एमएससी या एमकॉम और कम से कम 50% अंक
पंचायत अर्थशास्त्र, कृषि अर्थशास्त्र या समाजशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन और कम से कम 50% अंक
मृदाविज्ञान कृषि में बीएससी और कम से कम 50% अंक
कृषि कृषि में पोस्ट ग्रेजुएशन और कम से कम 55% अंक
कृषि प्रसार कृषि में बीएससी और कम से कम 50% अंक
सार्वजनिक स्वास्थ्य ग्रेजुएशन के साथ राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त स्वच्छता निरीक्षक परीक्षा का प्रमाणपत्र
उत्पन्नन कृषि, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा और संबंधित काम का कम से कम 2 साल का अनुभव

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना विज्ञापन वाले वर्ष की 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है।

देखें पदवार रिक्तियां

विषय/पद पदों की संख्या
कृषि अभियंत्र 30
पौध संरक्षण 16
उद्यान विज्ञान 16
पशुपालन 14
कृषि विज्ञान 12
महिला कल्याण 9
सहकारिता 8
पंचायत 8
मृदाविज्ञान 8
कृषि 1
कृषि प्रसार 5
सार्वजनिक स्वास्थ्य 3
प्रोडक्शन 2
कुल पद 132

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-6 के तहत रखा जाएगा। इसमें वेतन 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक होगा। अधिसूचना में भत्तों और कुल मासिक वेतन की अलग से जानकारी नहीं दी गई है।

क्या है परीक्षा पैटर्न?

विषय प्रश्न अंक
विषय से जुड़ा ज्ञान 50 50
विश्लेषण क्षमता और डेटा समझना 15 15
कंप्यूटर और सूचना तकनीक 15 15
उत्तर प्रदेश से जुड़ी सामान्य जानकारी 20 20
कुल 100 100

कैसे भरें फॉर्म?

  • UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • PET-2025 का वैध स्कोर कार्ड और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जांचकर सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed