फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   WCL Recruitment 2026: Apply Online for 444 Mining Sirdar and Electrical Supervisor Posts

WCL Vacancy 2026: कोल इंडिया में खनन सिरदार, विद्युत पर्यवेक्षक की 444 नौकरियां; 20 जुलाई से करें आवेदन

Fri, 17 Jul 2026 05:43 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 17 Jul 2026 05:43 PM IST
सार

WCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने खनन सिरदार और विद्युत पर्यवेक्षक (ट्रेनी) के कुल 444 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
WCL Recruitment 2026: Apply Online for 444 Mining Sirdar and Electrical Supervisor Posts
WCL Vacancy 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

WCL Vacancy 2026: कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने खनन सरदार और सहायक फोरमैन (प्रशिक्षु)/विद्युत पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में स्थित डब्ल्यूसीएल की भूमिगत और ओपनकास्ट खदानों में कुल 444 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देखी जा सकती है।

विज्ञापन

इन पदों के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

खनन सिरदार पद के लिए उम्मीदवार के पास खनन (माइनिंग) से जुड़े जरूरी प्रमाण पत्र होने चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है और उनके पास संबंधित प्रमाण पत्र हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए खदान में काम करने का अनुभव भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक फोरमैन (विद्युत)/विद्युत पर्यवेक्षक पद के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही, खदानों में विद्युत कार्यों की निगरानी से जुड़ा वैध सरकारी प्रमाण पत्र भी आवश्यक है।

जानें कितना मिलेगा वेतन

पद शुरुआती वेतन प्रशिक्षण/परिवीक्षा अवधि बाद में मिलने वाला ग्रेड
खनन सिरदार 47,330.25 प्रति माह 6 महीने की परिवीक्षा अवधि टी एंड एस ग्रेड-सी
सहायक फोरमैन (प्रशिक्षु) (विद्युत) / विद्युत पर्यवेक्षक 47,330.25 प्रति माह 2 वर्ष का प्रशिक्षण टी एंड एस ग्रेड-सी

आवेदन शुल्क

डब्ल्यूसीएल भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,180 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसमें 1,000 रुपये आवेदन शुल्क और 180 रुपये जीएसटी शामिल है।

वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD), भूतपूर्व सैनिक (ESM) और विभागीय उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इन श्रेणियों के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

कैसे होगा चयन?

डब्ल्यूसीएल भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा से भी गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले डब्ल्यूसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती (Recruitment) सेक्शन में जाकर Mining Sirdar / Assistant Foreman Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण (Registration) करें और आवश्यक विवरण भरें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षिक और अनुभव संबंधी जानकारी दर्ज करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को एक बार अच्छी तरह जांच लें।
  • आवेदन पत्र जमा (Submit) करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed