फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Rahul Gandhi Dehradun Visit Live: कुछ ही देर में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, बारिश ले रही परीक्षा

Fri, 17 Jul 2026 07:07 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 17 Jul 2026 07:07 PM IST
खास बातें

 Rahul Gandhi Dehradun Visit Live Updates in Hindi: लगभग साढ़े चार साल बाद राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए देहरादून पहुंचे हैं। इससे पहले वह दिसंबर 2021 को परेड ग्राउंड में विजय दिवस समारोह में आए थे। इस बार बन्नू स्कूल के मैदान में वह तमाम मुद्दे उठाकर भाजपा पर पलटवार करेंगे। इसके साथ ही छात्रों के अधिकार व हितों की लड़ाई के लिए कांग्रेस की नीति व रोडमैप साझा करेंगे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Dehradun Visit Today live Chhatron Ki Goonj Event Uttarakhand News in Hindi
राहुल गांधी का दून दौरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

लाइव अपडेट

07:05 PM, 17-Jul-2026

राहुल गांधी के दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

लंबे समय बाद देहरादून पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा संभाल रखा है।
06:55 PM, 17-Jul-2026

सिर्फ पंजीकृत छात्रों को पंडाल में प्रवेश

महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राहुल गांधी के साथ संवाद करने के लिए लोगों में जिज्ञासा है। इसलिए 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है। पंडाल में पंजीकरण कराने वालों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो ऐसे में हेल्प डेस्क भी वहीं पर बनाई जाएगी और क्यूआर भी लगाए जाएंगे ताकि छात्र कार्यक्रम स्थल पर भी अपना पंजीकरण कर सकें।

 
विज्ञापन
06:45 PM, 17-Jul-2026

सेवादल संभाल रहा व्यवस्था

राहुल गांधी दून दौरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांग्रेस सेवादल को छात्रों की मदद के लिए तैयार किया गया है। छात्रों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो और कार्यक्रम स्थल तक वह पहुंच जाएं, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। पीने के पानी की कमी भी न हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था कराई गई है।
06:28 PM, 17-Jul-2026

राहुल गांधी के लिए बनाया गया स्टेज

छात्राें की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी स्टेज से छात्रों को संबोधित और उनके साथ संवाद करेंगे। इसके लिए पंडाल में एक तरफ स्टेज तैयार किया गया है। उस पर सिर्फ राहुल गांधी ही रहेंगे। ग्राउंड छोटा है और छात्रों की भीड़ ज्यादा आने की संभावना है। इसको देखते हुए पंडाल में छात्राें के लिए स्टैंडिंग व्यवस्था की गई है।
06:14 PM, 17-Jul-2026

बारिश की चुनौती के बीच युवाओं में जोश हाई

कार्यक्रम स्थल पर उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहुल गांधी के गूंज संवाद से पहले बन्नू स्कूल में भारी भीड़ जुटी है। बारिश की चुनौती के बीच युवाओं में जोश हाई दिखाई दे रहा है। 
05:54 PM, 17-Jul-2026

गले में अपनी सारी डिग्रियां पहनकर पहुंचा युवक

गले में अपनी सारी डिग्रियां पहनकर पहुंचा युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में पिथौरागढ़ निवासी युवक मनोज कुमार गले में अपनी सारी डिग्रियां पहनकर पहुंचा।  बारिश के बीच युवक राहुल गांधी के संवाद में शामिल होने पहुंचा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:06 PM, 17-Jul-2026

कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण चार लाख से अधिक

इस कार्यक्रम से कांग्रेस आगामी चुनाव के लिए पूरे प्रदेश में एक बड़ा संदेश देगी। सभी जिलों से युवाओं व छात्रों को कार्यक्रम में लाने के लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई थी। कांग्रेस ने 50 हजार युवाओं को कार्यक्रम में शामिल करने का लक्ष्य रखा था। हालांकि कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण चार लाख से अधिक हैं। ऑनलाइन पंजीकरण में दूसरे राज्यों के युवा व छात्र भी शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी युवाओं व छात्र हितों की लड़ाई लड़ने का आह्वान करेंगे। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।
04:51 PM, 17-Jul-2026

Rahul Gandhi Dehradun Visit Live: कुछ ही देर में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, बारिश ले रही परीक्षा

नीट, सीबीएसई व भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज छात्रों की गूंज कार्यक्रम में युवाओं व छात्रों से संवाद करेंगे। वहीं, आगामी चुनाव का बिगुल भी फूंकेंगे। छात्रों की गूंज कार्यक्रम की सफलता के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी है।



परेड ग्राउंड की जगह बन्नू कॉलेज ग्राउंड में भले ही कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है लेकिन जोश पहले से कहीं ज्यादा है। कांग्रेस के अनुसार 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया है। इससे कांग्रेसी गदगद नजर आ रहे हैं लेकिन इस संभावित भीड़ को संभालने के लिए कांग्रेस की इंटरनल टीम लगी हुई है, लेकिन दूसरी तरफ देहरादून में लगातार हो रही तेज बारिश कार्यक्रम के सामने चुनौती भी बन सकती है।

राहुल गांधी आज शुक्रवार शाम चार बजे फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से राजपुर रोड स्थित एक होटल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के बाद वह कांग्रेस के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता रहे दिवंगत अमर मेहता के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना दी और हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया। अमर मेहता लंबे समय तक कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे और पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहे। कांग्रेस ने उनके निधन को संगठन के लिए बड़ी क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed