Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
'Haribol' chants resonated through Essel Tower; events featuring dance, devotional music, and *bhajan-kirtan* were organized.
{"_id":"6a5a38e5a8a6a861e50ed7e1","slug":"video-haribol-chants-resonated-through-essel-tower-events-featuring-dance-devotional-music-and-bhajan-kirtan-were-organized-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: एस्सेल टावर में गूंजा हरिबोल, नृत्य भक्ति संगीत और भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: एस्सेल टावर में गूंजा हरिबोल, नृत्य भक्ति संगीत और भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित
गुुरुग्राम। श्री जगन्नाथ यात्रा के साथ शहर की सोसाइटियां आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना के रंग में सराबोर हैं। शहर की विभिन्न सोसाइटियों में लोग श्रद्धा और उत्साह से जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजित कर रहे हैं। इस क्रम में एमजी रोड स्थित एस्सेल टावर में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस रथ यात्रा में एस्सेल टावर के बहुत सारे लोगों ने हिस्सा लिया। इस्कॉन की ओर से आयोजित इस रथयात्रा में हरे कृष्ण का कीर्तन और नृत्य करते लोगों ने भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र को पूरी सोसाइटी में पूरे उत्साह से घुमाया। भगवान के रथ को खींचने में महिलाओं और बच्चों ने काफी उत्साह दिखाया।
सोसाइटी में रहने वाले 1200 परिवारों में से अधिसंख्य ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजकों में डॉ सुनील सैनी,मीना सैनी, एस्सेल टावर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव सिन्हा और महासचिव बृज गुप्ता रहे। राजीव सिन्हा ने बताया कि सोसाइटी में रथ यात्रा का यह चौथा साल है। रथयात्रा के साथ सोसाइटी में लोगोें ने देश की सांस्कृतिक एकता और अध्यात्मिक चेतना का परिचय दिया। इस्कॉन बादशाहपुर के अमानी अवतार दास ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक सोहना, फर्रुखनगर समेत शहर की विभन्न सोसाइटियों में रथ यात्राएं आयोजित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।