फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi Virtually Inaugurate Harrawala Railway Station Under Amrit Bharat Station Scheme Uttarakhand News

Uttarakhand: पीएम मोदी आज करेंगे हर्रावाला रेलवे स्टेशन का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, यात्रियों के मिलेगी राहत

Fri, 17 Jul 2026 01:06 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 17 Jul 2026 01:06 PM IST
सार

हर्रावाला रेलवे स्टेशन का उद्घाटन होने के साथ ही यात्रियों के बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र की बढ़ती आबादी और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भविष्य में और अधिक ट्रेनों का ठहराव यहां संभव है।

विज्ञापन
PM Modi Virtually Inaugurate Harrawala Railway Station Under Amrit Bharat Station Scheme Uttarakhand News
पीएम मोदी - फोटो : पीएम मोदी एक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। दोपहर 2:15 बजे हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हर्रावाला रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर रेलवे प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड के 11 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के 11 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसी योजना में शामिल हर्रावाला रेलवे स्टेशन लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हो चुका है। हर्रावाला रेलवे स्टेशन देहरादून से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वर्तमान में देहरादून रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 16 ट्रेनों का संचालन होता है, जिनमें से केवल तीन ट्रेनों का ठहराव हर्रावाला स्टेशन पर है। इन ट्रेनों का ठहराव भी मात्र दो मिनट का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अधिक ट्रेनों का ठहराव यहां संभव
स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 80 से 90 टिकटों की बिक्री होती है, जिनकी कुल कीमत लगभग 5,000 रुपये होती है। यहाँ काउंटर से केवल सामान्य श्रेणी (जनरल) के टिकट ही उपलब्ध हैं। हर्रावाला स्टेशन अधीक्षक गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में स्टेशन पर केवल एक प्लेटफार्म उपलब्ध है। क्षेत्र की बढ़ती आबादी और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भविष्य में और अधिक ट्रेनों का ठहराव यहां संभव है।

वर्तमान में क्षेत्र के अधिकांश यात्रियों को ट्रेन पकड़ने या उतरने के लिए देहरादून जाना पड़ता है, जिससे शहर में यातायात का दबाव बढ़ जाता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर हर्रावाला स्टेशन पर अधिक ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई जाती रही है। स्टेशन के आसपास लगभग एक लाख की आबादी निवास करती है। यदि अधिक ट्रेनों का ठहराव यहाँ सुनिश्चित किया जाता है तो यात्रियों के समय, धन तथा ईंधन की बचत होगी।

ये भी पढे़ं...रोकी गई केदारनाथ यात्रा: पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरे, श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका, प्रशासन ने की यह अपील

पुनर्विकास योजना के अंतर्गत स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं का विकास किया गया है। इनमें वेटिंग रूम, आरक्षण काउंटर, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष काउंटर, जलपान गृह, पूछताछ केंद्र, पार्किंग तथा लगभग 15 कमरों का निर्माण शामिल है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नव विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन को पूर्ण रूप से कब संचालित किया जाएगा और कब अधिक ट्रेनों का ठहराव यहाँ सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की जनता को इस आधुनिक स्टेशन का पूरा लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed