Rishieksh: चालक को पड़ा मृगी का दौरा, अनियंत्रित होकर कार से टकराई, जान बचाने के लिए चलती बस से कूदे यात्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से ऋषिकेश आ रही रोडवेज बस के चालक को नटराज चौक के पास मृगी का दौरा पड़ गया। अनियंत्रित बस पास में खड़ी एक बोलेरो से टकरा गई। इस दौरान कई यात्री चलती बस से कूद गए।
ऋषिकेश से एक अनुबंध रोडवेज बस दिल्ली गई थी, बस सुबह दिल्ली से ऋषिकेश को रवाना हुई। जैसे ही बस नटराज चौक पर पहुंची वैसे ही चालक को मिर्गी का दौरा आ गया,चालक के मुंह में झाग निकलने लगा।
ये भी पढे़ं...Dehradun: देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही जनशताब्दी ट्रेन से टकराया बच्चा, मौके पर हुई मौत
वह अपने सीट पर ही नीचे लटक गया। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर पास में खड़ी एक बोलेरो कार से टकरा गई। इस दौरान बस में करीब 18 यात्री सवार थे। बस को अनियंत्रित होता देख कई यात्री चलती बस से कूद गए। इस दौरान कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस के टायर के नीचे ईंट और पत्थर लगाए। जिससे बस काबू हुई।