फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Mahila Morcha foot march in protest against Rahul Gandhi event Dehradun Uttarakhand News

Deharadun: राहुल गांधी का आज 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का पैदल मार्च

Fri, 17 Jul 2026 01:51 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 17 Jul 2026 01:51 PM IST
सार

छात्रों की गूंज कार्यक्रम की सफलता के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं भाजपा महिला मोर्चा राहुल गांधी के कार्यक्रम के विरोध में आज शहर में विरोध प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन
BJP Mahila Morcha foot march in protest against Rahul Gandhi event Dehradun Uttarakhand News
भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सीएमआई चौक से कार्यक्रम स्थल तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।

राहुल गांधी के लिए बनाया गया स्टेज
छात्राें की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी स्टेज से छात्रों को संबोधित और उनके साथ संवाद करेंगे। इसके लिए पंडाल में एक तरफ स्टेज तैयार किया गया है। उस पर सिर्फ राहुल गांधी ही रहेंगे। ग्राउंड छोटा है और छात्रों की भीड़ ज्यादा आने की संभावना है। इसको देखते हुए पंडाल में छात्राें के लिए स्टैंडिंग व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पीएम मोदी आज करेंगे हर्रावाला रेलवे स्टेशन का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, यात्रियों के मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवादल संभालेगा व्यवस्था
कांग्रेस सेवादल को छात्रों की मदद के लिए तैयार किया गया है। छात्रों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो और कार्यक्रम स्थल तक वह पहुंच जाएं, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। पीने के पानी की कमी भी न हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed