फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Hospital: Youth enters women's restroom; panic ensues over video recording

दून अस्पताल : महिला शौचालय में घुसा युवक, वीडियो बनाने से हड़कंप

Fri, 17 Jul 2026 02:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 17 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Doon Hospital: Youth enters women's restroom; panic ensues over video recording
दून अस्पताल के महिला शौचालय में एक युवक के छिपकर वीडियो बनाने से हड़कंप मच गया। महिला के शोर मचाने पर भी समय पर सुरक्षाकर्मी नहीं पहुंचे। इसका फायदा उठाकर युवक भाग गया। पीड़िता के पति ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे की है। कुछ महिलाएं शौच के लिए गईं थीं। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक ऊपर फायर पाइप पर बैठकर वीडियो बना रहा है। उस समय दो महिलाएं अंदर ही थीं। महिलाओं ने शोर मचा दिया। थोड़ी दूरी पर खड़े एक सुरक्षाकर्मी को भी बुलाया लेकिन वह भी देर से आया। इसका फायदा उठाकर आरोपी युवक वहां से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद महिला ने पुलिस को बुलाया। महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने छिपकर उनकी पत्नी का वीडियो बनाया है। उन्हें डर है कि कहीं आरोपी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर न डाल दे।
विज्ञापन

अधिकारियों को जानकारी ही नहीं
घटना सुबह 11 बजे हुई। दोपहर बाद करीब तीन बजे तक अधिकारियों को इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई। इससे अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों और अधिकारियों के बीच समन्वय पर भी बड़े सवाल उठ रहे हैं। इस तरह की संवेदनशील घटना ने व्यवस्था की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। - कैलाश चंद्र भट्ट, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed