फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra halted due to boulder fall on the trekking route

रोकी गई केदारनाथ यात्रा: पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरे, श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका, प्रशासन ने की यह अपील

Fri, 17 Jul 2026 09:18 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Akash Dubey Updated Fri, 17 Jul 2026 09:18 AM IST
सार

लगातार बारिश से केदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरे। यात्रियों की सुरक्षा हेतु यात्रा शुक्रवार सुबह अस्थायी रूप से रोक दी गई। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अगली सूचना तक आगे न बढ़ने की अपील की।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra halted due to boulder fall on the trekking route
बोल्डर गिरने से रोकी गई केदारनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिरने से यात्रा शुक्रवार सुबह अस्थायी रूप से रोक दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर गौरीकुंड गेट से श्रद्धालुओं को आगे नहीं जाने दिया गया और उन्हें वापस लौटाया गया।

विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार, बृहस्पतिवार रात पैदल मार्ग पर भारी बोल्डर गिरने से यात्रियों की आवाजाही बंद की गई। इसके बाद आयुक्त के निर्देश पर मार्ग को सुरक्षित किए जाने तक पैदल यात्रा पर रोक लगा दी गई। पुलिस, डीडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर मार्ग से बोल्डर हटाने और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल पैदल मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। मार्ग सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और अगली सूचना तक यात्रा के लिए आगे न बढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed