फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harela: 1.3 million saplings planted in the state

हरेला: राज्य में 13 लाख पौधों को हुआ रोपण

Fri, 17 Jul 2026 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Harela: 1.3 million saplings planted in the state
देहरादून। राज्य में हरेला पर्व पर एक दिन में 13 लाख से अधिक पौधों को लगाया गया है। इसमें सबसे अधिक पौधारोपण का पिथौरागढ़ जिले में हुआ है यहां 125785 लक्ष्य की तुलना में 248728 पौधों को लगाया गया है। प्रदेश में जिन स्थानों पर पौधों को लगाया गया है, वहां की जियो टैगिंग भी की गई है।
विज्ञापन

हरेला पर पूरे राज्य में लोगों ने उत्साह के साथ पौधे लगाने के अभियान में जुट गए। वन विभाग के अलावा अन्य विभाग ऑन ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, इसके साथ विभिन्न संगठन और लोगों ने भी पौधे लगाए और हरियाली संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

वन विभाग ने हरेला के दिन एक दिन में 10 लाख से अधिक पौधे लगाने लगाने का लक्ष्य रखा था। परलोक बार चढ़कर हरेला पर ऊपर पौधे लगाने की अभियान में शामिल हुए और राज्य के 3804 स्थानों पर 1301613 पौधे लगाए गए। वन विभाग ने पौध रोपण की लाइव जानकारी देने के लिए अपनी वेबसाइट पर एक डैशबोर्ड बनाया था, जहां पर जिलेवार पौधे लगाने की संख्या का डाटा अपडेट किया गया यह प्रयास पहली बार वन विभाग ने किया है। मुख्य वन संरक्षक आईटी राहुल ने बताया कि जहां पर पौधों को लगाया गया है वहां पर जियो टैगिंग की गई है इसके माध्यम से राज्य में किस जगह पर किस स्थान पर कौन सी प्रजाति का पौधा लगा है इसकी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
जिला - लक्ष्य -पौधे लगे
पिथौरागढ़ 12578 5-248728
नैनीताल 133017- 147376
उत्तरकाशी 70040 - 102771
उधम सिंह नगर 115000 - 132150
अल्मोड़ा 78203- 87138
टिहरी गढ़वाल 65706-73 117
देहरादून 96235 - 112321
पौड़ी गढ़वाल 92161 - 100360
हरिद्वार- 31200- 3866 6
रुद्रप्रयाग 30251 - 30856
चमोली 85000- 90610
चंपावत 74200 -74660
बागेश्वर 60000- 62860
........
24 प्रतिशत फलदार पौधों का रोपण
हरेला पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया है। इसमें 24.3 प्रतिशत फलदार प्रजाति के पौधों को लगाया गया है। 21.7 प्रतिशत चारा प्रजातियों के पौधों को लगाया गया है। 19.02 प्रतिशत प्रकाष्ठ प्रजाति और 17.3 अन्य प्रजातियां शामिल हैं। 15 प्रतिशत औषधि प्रजाति के पौधों को भी रोपित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed