{"_id":"6a5a20ea37edcd7db400ff99","slug":"rahul-gandhi-dehradun-visit-unemployed-youth-wears-academic-degrees-around-neck-at-chhatron-ki-goonj-event-2026-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi Dehradun Visit: कार्यक्रम में डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचा बेरोजगार युवक, पीड़ा ने खींचा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Gandhi Dehradun Visit: कार्यक्रम में डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचा बेरोजगार युवक, पीड़ा ने खींचा ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:38 PM IST
सार
राजधानी देहरादून के बन्नूू मैदान में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम में पहुंचे एक युवक ने सबका ध्यान खींचा। युवक कार्यक्रम में डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचा।
विज्ञापन
1 of 5
राहुल गांधी के कार्यक्रम में डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचा युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को छात्रों से संवाद करने देहरादून पहुंचे। बन्नू इंटर कॉलेज में आयोजित'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पिथौरागढ़ निवासी बेरोजगार युवक मनोज कुमार अपने गले में अपनी शैक्षणिक डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हर किसी का ध्यान खींचा।
लगातार बारिश के बावजूद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और राहुल गांधी से अपनी बात रखने की उम्मीद जताई। युवक का यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा भी शामिल हुए।
भारी बारिश के बावजूद युवाओं का जोश हाई दिखा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से संवाद के लिए देहरादून पहुंच हैं।
2 of 5
राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए उमड़ी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता रहे दिवंगत अमर मेहता के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना दी और हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया।
3 of 5
कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमर मेहता लंबे समय तक कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे और पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहे। कांग्रेस ने उनके निधन को संगठन के लिए बड़ी क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिवंगत अमर मेहता के परिजनों से मुलाकात करते राहुल गांधी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छात्रों के गूंज कार्यक्रम के लिए खड़े किए जा रहे जर्मन हैंगर स्ट्रक्चर के दौरान एक एल्युमिनियम का खंभा वहां खड़े 65 वर्षीय कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कांग्रेसी आनन-फानन में उनको सीएमआई अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
राहुल गांधी पहुंचे देहरादून
- फोटो : अमर उजाला
नीट, सीबीएसई व भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज छात्रों की गूंज कार्यक्रम में युवाओं व छात्रों से संवाद करेंगे। वहीं, आगामी चुनाव का बिगुल भी फूंकेंगे। छात्रों की गूंज कार्यक्रम की सफलता के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।