{"_id":"6a59f191fdf9c40bf4077451","slug":"rahul-gandhi-dehradun-visit-today-arrived-interact-with-students-chhatron-ki-goonj-event-uttarakhand-news-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi Dehradun Visit: छात्रों से संवाद करने दून पहुंचे राहुल गांधी, पार्टी नेताओं के साथ भी करेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Gandhi Dehradun Visit: छात्रों से संवाद करने दून पहुंचे राहुल गांधी, पार्टी नेताओं के साथ भी करेंगे बैठक
Fri, 17 Jul 2026 02:51 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:51 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देहरादून पहुंच गए हैं। वह छात्रों से संवाद करेंगे। उनसे संवाद करने के लिए 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी दून दौरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से संवाद के लिए देहरादून पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। छात्राें की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी स्टेज से छात्रों को संबोधित और उनके साथ संवाद करेंगे। इसके लिए पंडाल में एक तरफ स्टेज तैयार किया गया है। उस पर सिर्फ राहुल गांधी ही रहेंगे। ग्राउंड छोटा है और छात्रों की भीड़ ज्यादा आने की संभावना है। इसको देखते हुए पंडाल में छात्राें के लिए स्टैंडिंग व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवादल संभालेगा व्यवस्था
कांग्रेस सेवादल को छात्रों की मदद के लिए तैयार किया गया है। छात्रों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो और कार्यक्रम स्थल तक वह पहुंच जाएं, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। पीने के पानी की कमी भी न हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Dehradun: युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी-बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, काम बोलता है
सिर्फ पंजीकृत छात्रों को मिलेगा पंडाल में प्रवेश
महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राहुल गांधी के साथ संवाद करने के लिए लोगों में जिज्ञासा है। इसलिए 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है। अब इनमें से कितने लोग पंडाल में पहुंचेंगे यह देखना होगा। हालांकि यह तय है कि पंडाल में पंजीकरण कराने वालों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो ऐसे में हेल्प डेस्क भी वहीं पर बनाई जाएगी और क्यूआर भी लगाए जाएंगे ताकि छात्र कार्यक्रम स्थल पर भी अपना पंजीकरण कर सकें।