फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI PO PET Call Letter 2026 Released for 1500 Vacancies, Check Eligibility and Download Link

SBI PO 2026: एसबीआई पीओ भर्ती के लिए प्री-एग्जाम ट्रेनिंग का एडमिट कार्ड जारी; कौन हो सकता है इसमें शामिल?

Fri, 17 Jul 2026 06:35 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 17 Jul 2026 06:35 PM IST
सार

SBI PO PET: एसबीआई ने 1500 पीओ पदों की भर्ती के लिए प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) मैटीरियरल उपलब्ध करा दिया है। संबंधित पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ट्रेनिंग पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
SBI PO PET Call Letter 2026 Released for 1500 Vacancies, Check Eligibility and Download Link
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

SBI PO Pre Exam Training: अगर आपने इस साल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती का फॉर्म भरा है, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी अपडेट है। एसबीआई ने 1,500 पीओ पदों के लिए प्री-एग्जाम ट्रेनिंग का लिंक उपलब्ध करा दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन के दौरान पीईटी का विकल्प चुना था, वे अब इस लिंक पर जाकर जरूरी मैटीरियल डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह ट्रेनिंग उन उम्मीदवारों के लिए है जो परीक्षा से पहले एग्जाम के माहौल और पैटर्न को अच्छी तरह समझना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि इस ट्रेनिंग में कौन शामिल हो सकता है, इसके क्या फायदे हैं और आप अपना एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है यह प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET)?

कई बार पहली बार परीक्षा दे रहे उम्मीदवारों के मन में डर होता है कि कंप्यूटर पर टेस्ट कैसा होगा या टाइम को कैसे मैनेज करेंगे। इसी उलझन को दूर करने के लिए एसबीआई इस फ्री ट्रेनिंग प्रोग्राम को आयोजित करता है।

  • यह ट्रेनिंग पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है।
  • इसका काम आपको परीक्षा के पैटर्न, कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने वाले इंटरफेस, सवालों के प्रकार और टाइम मैनेजमेंट के तरीकों से रूबरू कराना है।
  • ध्यान रखें कि इस ट्रेनिंग के कोई मार्क्स (नंबर) नहीं जुड़ते हैं और इसमें शामिल होना अनिवार्य नहीं है। यह सिर्फ आपकी तैयारी को मजबूत करने के लिए एक मदद है।

कौन हो सकता है इसमें शामिल?

यह ट्रेनिंग विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो SC, ST, OBC (Non-Creamy Layer), PwBD (दिव्यांग) या अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं।

  • अनुसूचित जाति (SC)
  • अनुसूचित जनजाति (ST)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-Non Creamy Layer)
  • दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार
  • पात्र अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवार


इसके साथ ही, एक शर्त यह भी है कि जब आपने ऑनलाइन फॉर्म भरा था, तब आपने इस 'Pre-Examination Training' के विकल्प को चुना हो। जिन उम्मीदवारों ने फॉर्म भरते समय इसके लिए हां किया था, केवल उन्हीं के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

एसबीआई पीओ का सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

इस साल एसबीआई देश भर में कुल 1,500 पीओ पदों पर भर्तियां कर रहा है। इसके लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा:

  • चरण 1: प्रारंभिक परीक्षा
  • चरण 2: मुख्य परीक्षा (ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव टेस्ट)
  • चरण 3: साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू


अगर आप इस ट्रेनिंग के लिए पात्र हैं, तो बिना देर किए अपना कॉल लेटर डाउनलोड करें और परीक्षा की बारीकियों को समझने के लिए इस ट्रेनिंग का हिस्सा बनें। ऑल द बेस्ट!

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed