फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Head Moharrir of Kandhla police station smuggling weapons from the malkhana in collusion with his cousin.

Meerut News: कांधला थाने का हेड मोहर्रिर करा रहा चचेरे भाई के साथ मिलकर मालखाने से हथियारों की तस्करी

Fri, 17 Jul 2026 07:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Head Moharrir of Kandhla police station smuggling weapons from the malkhana in collusion with his cousin.
नोट: शामली समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

----------------
मवाना पुलिस ने चचेरे भाई को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया
- हेड कांस्टेबल और उसके अन्य साथी की तलाश में लगी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। शामली जनपद के कांधला थाने का हेड मोहर्रिर हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव अपने चचेरे भाई केशू यादव के साथ मिलकर थाने के मालखाने से हथियारों की चोरी कर तस्करी कर रहा था। मवाना पुलिस ने सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए गांव मटौरा निवासी आरोपी केशू यादव को भारी मात्रा में अवैध असलहों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। हथियारों को आरोपी बेचने की फिराक में था। जबकि मुख्य साजिशकर्ता हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव और उसका साथी तुषार पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि मखदूमपुर अड्डे और कुडी कमालपुर नहर पुल के पास पुलिस की टीम बृहस्पतिवार रात गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कूडी कमालपुर नहर पुल की तरफ पेड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है, जिसके पास अवैध हथियारों और कारतूसों का बड़ा जखीरा है। वह किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी और घेराबंदी कर केशू यादव (22 वर्ष) निवासी गांव मटौरा थाना मवाना को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

सीओ के अनुसार, केशू यादव की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक .32 बोर की पिस्टल, एक .38 बोर की रिवॉल्वर, तीन .315 बोर के तमंचे, 6 कारतूस (.315 बोर), 1 कारतूस (.32 बोर) और बिक्री के 1550 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार केशू यादव ने बताया कि बरामद अवैध हथियार और कारतूस उसका चचेरा भाई अमित कुमार यादव लाता था, जो पुलिस में हेड कांस्टेबल है और वर्तमान में जनपद शामली के थाना कांधला में हेड मोहर्रिर माल के पद पर तैनात है। बताया कि हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव अपने पद का फायदा उठाकर कांधला थाने से ही ये हथियार और कारतूस लाकर उसको बेचने के लिए देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के अनुसार, अमित यादव का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। शामली के थाना कांधला में उस पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस पूरे रैकेट में अमित कुमार यादव और तुषार निवासी मटौरा मिलकर अवैध हथियारों के खरीद-फरोख्त का काला कारोबार करते है। अमित कुमार यादव अवैध असलहे और कारतूसों को केशू और तुषार को उपलब्ध कराता था, जिन्हें बाजार में बेचने के बाद होने वाली कमाई का आधा हिस्सा अमित अपने पास रखता था और बाकी बचे आधे हिस्से को केशू व तुषार आपस में बांट लेते थे।

सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी केशू यादव, मुख्य साजिशकर्ता हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव और तुषार के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार केशू यादव को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि इस अवैध धंधे में संलिप्त फरार पुलिसकर्मी अमित यादव और सहयोगी तुषार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed