फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: नशीला पदार्थ खिलाया, फिर कार से लगवाई थी टक्कर; ज्योतिष की इस सलाह के नाम पर अतुल को परिवार से किया दूर

Sat, 18 Jul 2026 01:23 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 18 Jul 2026 01:23 PM IST
सार

मेरठ के हस्तिनापुर में हुए स्कूल संचालक अतुल कुमार पंवार की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अतुल के पिता ने पुत्रवधु पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दामिनी ने अतुल को पहले नशीला पदार्थ खिला दिया था। इसके बाद कार से टक्कर लगवाई थी। फिर ज्योतिष की सलाह के नाम पर दामिनी उसे घर से दूर ले गई थी।

विज्ञापन
Meerut snake murder case Damini had taken Atul away from home under pretext of astrological advice
meerut snake murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के हस्तिनापुर में निजी स्कूल संचालक अतुल कुमार के पिता अजब सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बहू दामिनी ने एक सोची-समझी साजिश के तहत अतुल को उनके परिवार से अलग किया था। उन्होंने बताया कि विवाह के करीब सात साल बाद तक सब ठीक था लेकिन दामिनी के दबाव में अतुल ने हस्तिनापुर की जे-ब्लॉक कॉलोनी में अपना स्कूल शुरू किया और परिवार से दूरी बना ली।


पिता अजब सिंह के अनुसार, अतुल और दामिनी तीन माह पहले तक मूल गांव भंडौरा में ही परिवार के साथ रह रहे थे। इसी दौरान दामिनी ने अतुल को विश्वास में लिया कि एक ज्योतिष ने उन्हें चार वर्ष तक परिवार से दूर रहने की सलाह दी है। 
Meerut snake murder case Damini had taken Atul away from home under pretext of astrological advice
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिष के इस कथित परामर्श को ढाल बनाकर दामिनी ने अतुल को परिवार से अलग होने के लिए राजी कर लिया और दोनों हस्तिनापुर में किराये के मकान में शिफ्ट हो गए। परिजनों का मानना है कि यह सब अतुल को अपनों से दूर करने और अपनी साजिश को अंजाम देने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था।
Meerut snake murder case Damini had taken Atul away from home under pretext of astrological advice
आरोपी तुषार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दामिनी ने अतुल को पहले भी दिया था नशीला पदार्थ
अजब सिंह ने आरोप लगाया कि करीब चार माह पहले जब वे लोग गांव में ही रह रहे थे तब दामिनी ने अतुल को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया था। उस समय भी अतुल की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराना पड़ा था। पिता का मानना है कि अतुल को रास्ते से हटाने की साजिश तभी से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut snake murder case Damini had taken Atul away from home under pretext of astrological advice
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विवाहित है तुषार
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी तुषार मूल रूप से कोहला गांव का निवासी है। वर्तमान में वह हस्तिनापुर की रामलीला ग्राउंड कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस की जानकारी के अनुसार तुषार भी विवाहित है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जाए ताकि दामिनी और तुषार द्वारा रची गई इस साजिश के पीछे के हर पहलू का पर्दाफाश हो सके।

 
विज्ञापन
Meerut snake murder case Damini had taken Atul away from home under pretext of astrological advice
आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी प्रेमी ने कार से मारी थी अतुल की स्कूटी पर टक्कर
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि प्रेमी तुषार व दामिनी ने कुछ दिन पूर्व स्कूल संचालक अतुल को सड़क हादसे में मारने की योजना बनाई थी। 20 दिन पूर्व तुषार ने अतुल की स्कूटी को कार से टक्कर मारी थी। मगर अतुल मामूली रूप से घायल हुआ। अतुल ने पत्नी से कार चालक के खिलाफ थाने पर शिकायत की बात कही थी। मगर महिला ने शिकायत करने से मना कर दिया था। स्कूल संचालक को कुछ शक हुआ था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed