फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: कॉस्मेटिक की दुकान से शुरू प्रेम कहानी का जहरीला अंत, दामिनी ने रचा था नाटक; चैट और सांप के फोटो से खुलासा

Sat, 18 Jul 2026 10:44 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 18 Jul 2026 10:44 AM IST
सार

मेरठ में अतुल पंवार की प्रेम कहानी और हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कॉस्मेटिक की दुकान से शुरू हुई प्रेम कहानी का आठ साल बाद हत्या, बेवफाई और साजिश के जाल में फंसकर जहरीला अंत हुआ। 20 लाख रुपये की बीमा राशि हड़पने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पूरी साजिश रची।

विज्ञापन
Meerut snake murder case love story that began at cosmetic shop ended in toxic way
meerut snake murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के हस्तिनापुर के रहने वाले अतुल पंवार की प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला रहा है। कॉस्मेटिक की दुकान से शुरू हुई यह प्रेम कहानी आठ साल बाद हत्या, बेवफाई और साजिश के जाल में उलझकर खत्म हो गई। पुलिस ने अतुल की पत्नी दामिनी, उसके प्रेमी तुषार और दो सपेरों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


आठ साल पहले 2018 में हस्तिनापुर की एक कॉस्मेटिक दुकान पर अतुल और दामिनी की पहली मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात जल्द ही प्यार में बदल गई। एक साल के प्रेम प्रसंग के बाद, दोनों ने परिजनों को राजी किया और सात साल पहले शादी कर ली। शादी के बाद जीवन सामान्य चल रहा था और करीब तीन महीने पहले ही उन्होंने कृष्णा किड्स प्ले स्कूल खोला था।
Meerut snake murder case love story that began at cosmetic shop ended in toxic way
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूल शुरू होने के बाद, तुषार नाम का युवक वहां ड्राइवर की नौकरी करने आया। इसी दौरान दामिनी और तुषार के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों ने मिलकर अतुल को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। उनका मकसद न केवल एक साथ नई जिंदगी शुरू करना था, बल्कि अतुल के नाम पर हुए 20 लाख रुपये के बीमा की राशि को भी हड़पना था।
Meerut snake murder case love story that began at cosmetic shop ended in toxic way
आरोपी पत्नी दामिनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपेरों को पांच लाख देने का था वादा
आरोपियों ने हत्या को एक हादसे का रूप देने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया। उन्होंने हस्तिनापुर क्षेत्र के रहने वाले दो सपेरों, सोनू और उदय को इस काम के लिए चुना। योजना के तहत सांप से डसवाकर अतुल की हत्या की जानी थी ताकि किसी को शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut snake murder case love story that began at cosmetic shop ended in toxic way
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों ने सपेरों को एडवांस के तौर पर 15 हजार रुपये दिए थे और बीमे की 20 लाख रुपये की राशि में से 5 लाख रुपये देने का वादा किया था। इससे पहले भी आरोपियों ने अतुल को मारने की कई बार कोशिश की थी। अंततः, शुक्रवार को अतुल का सफर पोस्टमार्टम हाउस पर जाकर समाप्त हुआ।

 
विज्ञापन
Meerut snake murder case love story that began at cosmetic shop ended in toxic way
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी के मुताबिक पत्नी दामिनी ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने के लिए मना किया लेकिन पिता इस पर राजी हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इसके बाद से ही दामिनी की चिंता बढ़ गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed