{"_id":"6a5af3560255e4db7903dc31","slug":"wife-fed-husband-sleeping-pills-then-conspired-with-her-lover-to-have-him-killed-by-snakebite-in-meerut-2026-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: नींद की गोलियां खिलाईं, 2 बार सांप से कटवाया और बिस्तर पर ही छोड़ दिया, प्रेमी संग पति का कत्ल; पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नींद की गोलियां खिलाईं, 2 बार सांप से कटवाया और बिस्तर पर ही छोड़ दिया, प्रेमी संग पति का कत्ल; पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 18 Jul 2026 09:30 AM IST
सार
यूपी में एक और पति को मार डाला। पत्नी ने पहले दूध में नींद की गोलियां खिलाईं। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर पति को सांप से डसवाकर मार डाला। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और दो सपेरों को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं पूरी कहानी
विज्ञापन
1 of 18
meerut snake murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना इलाके के जे ब्लॉक कॉलोनी में पत्नी दामिनी ने प्रेमी बस चालक तुषार के साथ मिलकर स्कूल संचालक अपने पति अतुल कुमार पंवार (32) की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियां खिलाई और फिर सोते समय सांप से डसवाकर उनकी जान ले ली। दामिनी, प्रेमी तुषार, दो सपेरे सोनू और उदय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या को अंजाम देने के लिए तुषार ने अपने सपेरे दोस्तों की मदद ली। दोनों सपेरे हस्तिनापुर निवासी हैं। मृतक अतुल कुमार मूल रूप से बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव भंडोरा के रहने वाले थे। जबकी उनकी पत्नी दामिनी भड़ाना जे ब्लॉक की ही रहने वाली थी। दोनों का 2019 में प्रेम विवाह हुआ था। पिछले चार माह से दोनों छह वर्षीय बेटे मानिक के साथ जे ब्लॉक कॉलोनी में ही किराये के मकान में रहते थे।
2 of 18
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन महीने पहले दोनों ने कस्बे में कृष्णा किड्स प्ले स्कूल शुरू किया था। शुक्रवार सुबह अतुल अपने कमरे में मृत मिले। पत्नी दामिनी ने लोगों को बताया कि अतुल को सांप ने डस लिया है। अतुल के बिस्तर पर एक सांप भी मिला, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने मार डाला।
3 of 18
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल के हाथ और पैर पर सांप के डसने के निशान भी थे। शुरुआत में मामला सामान्य सर्पदंश जैसा प्रतीत हुआ। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक के पिता अजब सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बहू दामिनी ने ही उनके बेटे की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 18
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो बार कटवाया, सांप को वहीं छोड़ दिया
एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया है कि परिजनों के आरोपों पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अतुल के स्कूल में तीन माह से ही बस चालक के तौर पर कोहला, मवाना निवासी तुषार काम करता था। अतुल की पत्नी दामिनी का तुषार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
5 of 18
पत्नी दामिनी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी के चलते अतुल को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची। दोनों की मंशा अतुल के बीमे के 20 लाख रुपये हड़पने की भी थी। इसमें से पांच लाख रुपये सपेरो को देने थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।