फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Coaching Centre Murder: Partner Kills Woman Operator Over Financial Dispute, Arrested

Meerut: कर्ज उतारने के लिए खर्च किया कोचिंग सेंटर का रुपया, हिसाब मांगा तो पार्टनर को दी खौफनाक मौत

Sat, 18 Jul 2026 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Jul 2026 12:23 PM IST
सार

मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में कोचिंग सेंटर संचालिका पूजा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोप है कि पार्टनर कपिल कुमार ने सेंटर का पैसा कर्ज चुकाने में खर्च कर दिया था। हिसाब मांगने पर गला दबाकर हत्या के बाद शव को फंदे पर लटका दिया गया।

विज्ञापन
Meerut Coaching Centre Murder: Partner Kills Woman Operator Over Financial Dispute, Arrested
मेरठ में युवती की हत्या - फोटो : मेरठ में युवती की हत्या

विस्तार

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पीएल शर्मा रोड स्थित कोचिंग सेंटर संचालिका पूजा (30) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पूजा की हत्या उसके पार्टनर कपिल कुमार ने गला दबाकर की थी।

विज्ञापन


आरोप है कि कोचिंग सेंटर का पैसा कपिल ने अपने कर्ज चुकाने में खर्च कर दिया था। जब पूजा ने उससे हिसाब मांगा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कृष्णा हत्याकांड में खुलासा: साथ बैठकर शराब पी, फिर सिर में बोतल मारकर की हत्या, दूसरी बीयर बनी विवाद की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut Coaching Centre Murder: Partner Kills Woman Operator Over Financial Dispute, Arrested
आरोपी कपिल - फोटो : अमर उजाला

कोचिंग सेंटर का पैसा कर्ज चुकाने में खर्च करने का आरोप
कोतवाली क्षेत्र के पोदीवाड़ा निवासी जनेश्वर ने लालकुर्ती थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पूजा और कंकरखेड़ा के वैष्णो धाम कॉलोनी निवासी कपिल कुमार ने करीब डेढ़ वर्ष पहले पीएल शर्मा रोड पर मिलकर कोचिंग सेंटर शुरू किया था। कुछ समय बाद सेंटर बंद हो गया था और चार दिन पहले ही दोबारा शुरू किया गया था।

बृहस्पतिवार को पूजा कोचिंग सेंटर पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान कपिल ने उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: UP: मालखाने के हथियारों की रिश्तेदारों के साथ तस्करी का खेल, हेड मोहर्रिर का राज खुलते ही महकमे में हड़कंप

हिसाब मांगने पर गला दबाकर हत्या
लालकुर्ती थाना प्रभारी हरेंद्र पाल सिंह के अनुसार, जांच में सामने आया कि पूजा और कपिल करीब तीन वर्ष से डिजिटल मार्केटिंग का काम भी कर रहे थे। कोचिंग सेंटर में रसीद पूजा काटती थी, जबकि रुपये कपिल अपने पास रखता था।

पुलिस के अनुसार, कपिल ने कोचिंग सेंटर की रकम अपने कर्ज चुकाने में खर्च कर दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को पूजा ने कपिल पर रुपये का हिसाब देने का दबाव बनाया। आरोप है कि इसी दौरान कपिल ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें:

Meerut Coaching Centre Murder: Partner Kills Woman Operator Over Financial Dispute, Arrested
पूजा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया
पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी ने वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। उसने पूजा के शव को उसके दुपट्टे से फंदे पर लटका दिया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी कपिल कुमार को एसजीएम गार्डन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पूजा का मोबाइल फोन और रसीद भी बरामद की गई है।

सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed