सेंट्रल मार्केट प्रकरण: कमिश्नरी पहुंचे स्कूल-नर्सिंग होम संचालक, गेट पर रोका, व्यापारियों-महिलाओं का प्रदर्शन
मेरठ के सेंट्रल मार्केट प्रकरण में सील किए गए स्कूलों और नर्सिंग होम के संचालक कमिश्नर से मिलने कमिश्नरी पहुंचे, लेकिन गेट पर रोक दिए गए। व्यापारी और महिलाएं भी कमिश्नरी पर धरना-प्रदर्शन में शामिल हुईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट प्रकरण में शनिवार को कमिश्नरी पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। स्कीम नंबर सात के तहत आठ अप्रैल को सील किए गए अस्पतालों, चिकित्सकों के क्लीनिक और स्कूलों के संचालक कमिश्नर से मिलने कमिश्नरी पहुंचे। हालांकि, कमिश्नरी का गेट बंद कर उन्हें बाहर ही रोक दिया गया।
कमिश्नर से मिलने पहुंचे स्कूल और नर्सिंग होम संचालक
ऑल इंडिया स्कूल लीडर्स एसोसिएशन के बैनर तले सील किए गए स्कूलों के संचालक और नर्सिंग होम संचालक कमिश्नर से मुलाकात करने पहुंचे थे। कमिश्नरी का गेट बंद होने के बाद संचालकों ने एक प्रतिनिधिमंडल को कमिश्नर से मिलने देने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूलों के शिक्षक और सेंट्रल मार्केट के व्यापारी भी कमिश्नरी परिसर के बाहर मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Meerut: कर्ज उतारने के लिए खर्च किया कोचिंग सेंटर का रुपया, हिसाब मांगा तो पार्टनर को दी खौफनाक मौत
व्यापारी और महिलाएं भी धरने में शामिल
सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों और महिलाओं से भी धरने में शामिल होने की अपील की गई थी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे धरना शुरू हुआ, जिसे दोपहर एक बजे तक चलाने का आह्वान किया गया। महिलाएं भी बड़ी संख्या में कमिश्नरी पहुंचीं। प्रदर्शनकारियों ने सीलिंग कार्रवाई से प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान करने और अपनी मांगों को अधिकारियों के सामने रखने की बात कही।
कमिश्नरी गेट पर बढ़ी हलचल
धरना-प्रदर्शन के दौरान कमिश्नरी के गेट पर काफी देर तक हलचल बनी रही। स्कूल और नर्सिंग होम संचालक कमिश्नर से मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने की मांग करते रहे। वहीं व्यापारी और महिलाएं भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन में शामिल रहीं।